Thursday, March 5

T20 World Cup 2026 2nd semi final: टी-20 विश्व कप 2026 में आज वीरवार, 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के चरण में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। क्यूंकि तब इस टीम ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक मुकाबला हारी थी और दो में जीत हासिल कर पाई थी। आइए इस मैच से जुड़ी जरुरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर :-

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच अभी तक कुल 29 टी 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम को 17 में जीत मिली है। जबकि इंग्लैंड की टीम ने केवल 12 मैच में जीत हासिल की है।

indian cricket team
indian cricket team

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में से इंग्लैंड की टीम केवल एक ही मैच जीत पाई है। इसके अलावा टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम को 3 में जीत मिली है। जबकि इंग्लैंड की टीम को 2 मैच में जीत मिली है।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने आखिरी टी 20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम को हराया था। तब टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत मिली थी। उस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद रहते हुए 97 रनों की शानदार पारी खेली थी। तभी तो आज भी उनसे एक और अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड टीम को परेशान करते हुए दिखाई देंगे।

indian cricket team
indian cricket team

भारत की संभावित एकादश : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

आज इस तरह की हो सकती है इंग्लैंड की टीम :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय भले ही शानदार प्रदर्शन कर रही हो लेकिन अभी तक उनके अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस पूरे टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। लेकिन आज उनसे इंग्लैंड की टीम को इस अहम मैच में बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि आज गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

England cricket team
England cricket team

इंग्लैंड की संभावित एकादश : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।

कैसी रहेगी आज वानखेड़े स्टेडियम की पिच :-

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के खेलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती जाती है। इस मैदान पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं।

Wankhede Stadium Pitch Report
Wankhede Stadium Pitch Report

क्यूंकि यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है। जबकि यहां की पिच फ्लैट होती है। तभी तो यहां पर हमें हमेशा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन रात के मुकाबलों में यहां पर ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें यहां पर अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 5 मार्च को मुंबई में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो ऐसे में मैच बिना किसी रूकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस विश्व कप की 7 पारियों में 38.50 की औसत से 231 रन बनाए हैं। जबकि ईशान किशन के बल्ले से 7 पारियों में 185.12 की स्ट्राइक रेट से 224 रन आए हैं। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान हेरी ब्रूक ने 7 पारियों में 161.70 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

जबकि विल जैक्स के बल्ले से 63.66 की औसत से 191 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 7 मैच में 12 विकेट लिए हैं। जबकि इंग्लैंड की तरफ से राशिद ने 7 मैच में 11 विकेट चटकाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version