IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज 5 मार्च को खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि इस समय भारतीय टीम इतिहास रचने से केवल 2 कदम दूर है।
क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अभी तक कोई टीम लगातार 2 बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। वहीं इस समय टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अपनी खराब फॉर्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन अब वह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक-ईशान और अक्षर :-
इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेले जाने वाले अपने सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Members of Indian Cricket Team offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati Temple. The team will face England in the semi-final match of #ICCT20WorldCup2026 tomorrow at Wankhede Stadium in Mumbai.
(Video Source: Siddhivinayak Temple Trust) pic.twitter.com/DkcTfOspSd
— ANI (@ANI) March 4, 2026
ताकि इस मैच में वो सभी अच्छा प्रदर्शन कर सके और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा पाए। क्यूंकि इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मैच में इन तीनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय है।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी से होगी आज बड़ी उम्मीद :-
इस अहम मैच में आज भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सबसे ज्यादा सबकी नजरें रहने वाली हैं। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट के शुरुआती लगातार 3 मैचों में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में अभी तक उनके बल्ले से केवल एक ही अर्धशतक आया है। तभी तो अब ऐसे में इस सेमीफाइनल मैच में अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि दूसरी तरफ अभी तक ईशान किशन भी केवल अपने 2 ही मैचों में कमाल दिखा पाए हैं। इसके चलते हुए आज उनसे भी सभी को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
वानखेड़े में ऐसा है भारत और इंग्लैंड का टी20I हेड टू हेड रिकॉर्ड :-
इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड की टक्कर होने वाली है। वहीं पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इसके बाद भारत ने ट्रॉफी भी जीती थी। वहीं इस बार भी भारतीय टीम की नजरें इंग्लैंड को हराकर फाइनल की टिकट हासिल करने पर ही लगी होगी। इसके अलावा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।
Abhishek Sharma, Ishan Kishan, and Axar Patel

इनमें से टीम इंडिया को एक मैच में जीत मिली है। जबकि एक मैच को इंग्लिश टीम ने जीता है। तभी तो अब ऐसे में आज इन दोनों टीमों बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेलते हुए भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। अपने घर पर खेलते हुए टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 10 मैच को जीता है। जबकि इंग्लैंड की टीम को केवल 6 मैच में जीत मिली है। तभी तो अब ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड इस प्रकार है :-
भारत का स्क्वाड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
इंग्लैंड का स्क्वाड : हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







