Thursday, March 5

ICC T20 Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से जारी की गई ताजा टी20 रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। इसके चलते हुए इस बार भारत के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 97 रन की पारी खेलने का इनाम मिला है।

इसके अलावा भारत के अन्य बल्लेबाज ईशान किशन और तिलक वर्मा का भी फायदा हुआ है। जबकि इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझने के बावजूद अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर विराजमान है। लेकिन इस बार उनको इस टी20 वर्ल्डकप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान से बड़ा खतरा होने वाला है। इसके अलावा आइए जानते हैं आईसीसी की ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग की सूची कैसी दिखाई दे रही है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऐसा है भारतीय बल्लेबाजों का हाल :-

आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को 25 पायदान का फायदा हुआ है। इसके चलते हुए वह अब 549 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। क्यूंकि वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी की तरफ से रन चेज में खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है।

Sanju Samson
Sanju Samson

इससे पहले इस लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का था। क्यूंकि उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 82 रन बनाए थे। इसके अलावा इस बार संजू सैमसन के साथ ही ईशान किशन और तिलक वर्मा भी 1-1 पायदान ऊपर जाने की वजह से क्रमश: चौथे और 6वें स्थान पर पहुंच गए हैं। क्यूंकि ईशान किशन इस समय अभी तक टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जबकि दूसरी तरफ तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे टीम के खिलाफ खेलते हुए 16 गेंदों में 44 रन बनाए थे। इसके बाद फिर उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ भी 27 रनों की पारी खेली थी।

ताजा टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-

इसके अलावा इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-10 खिलाड़ियों की बात करें तो अभिषेक शर्मा 874 अंकों के साथ सबसे ऊपर बने हुए हैं। जबकि अभी तक इस टी20 वर्ल्डकप 2026 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी के अलावा भारत के लिए कोई भी प्रभावित पारी नहीं खेली है। क्यूंकि इससे पहले वह अपनी 3 पारियों में खाता भी नहीं खोल पाए थे। जबकि कैरेबियाई टीम के खिलाफ उन्होंने केवल 10 ही रन बनाए थे।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इसके अलावा अब उनके इस खराब प्रदर्शन के चलते हुए पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान उनसे नंबर-1 की गद्दी छीनने के काफी करीब पहुंच गए हैं। क्यूंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 2 शतक लगाए हैं। इसके चलते हुए अब वह 848 रेटिंग पॉइंट्स के साथ इस समय दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर 803 अंकों के साथ इंग्लैंड के फिल सॉल्ट का नाम आता है। जबकि श्रीलंका के पाथुम निसंका (5), दक्षिण अफ्रीका के डेवॉल्ड ब्रेविस (8), इंग्लैंड के जोस बटलर (9) और न्यूज़ीलैंड के टिम साईफर्ट (10) टॉप-10 में शामिल हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version