Thursday, March 5

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने इंडिया के खिलाफ अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया हैं। जबकि, इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगी वो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा।

इंडिया–इंग्लैंड के लिए दांव पर फाइनल प्लेस

टीम इंडिया ने सुपर 8 में 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई हैं। जबकि, इंग्लैंड ने सुपर 8 में अपने सभी मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के अभियान की दिशा तय कर सकता है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है और बाद में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प रहेगा। क्योंकि ड्यू आने से बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और आखिरी में गेंद ग्रिप करना मुश्किल होगा।

इंग्लैंड टीम ने इस मैच के लिए 1 बदलाव किया और रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया हैं।

अच्छा क्रिकेट खेलने पर सूर्या का ध्यान

दूसरी ओर इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वो भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। क्योंकि बाद में ड्यू का असर काफी ज्यादा होगा। हालांकि उनका ध्यान अच्छी क्रिकेट खेलने पर हैं।

इंडिया ने पिछले मैच की तुलना में इस मुकाबले में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों को मदद देती थी लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा हैं। इस बार शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग हैं और उसके बाद यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बन जा रही हैं जहां पर वो आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। हालांकि धीमी गेंदें थोड़ी रुककर जरूर आती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे 20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs ENG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जोश बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, आदिल राशिद, जोफरा आर्चर।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version