Friday, February 13

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के 18वें मुकाबले में अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उनके गेंदबाज उस फैसले पर खरे नहीं उतर पाए।

संजू और ईशान ने दिलाई टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत

IND Vs NAM Match 1st Innings Report
IND Vs NAM Match 1st Innings Report

इंडिया की पारी में कुछ बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत जरूर की, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। उसके बाद भी टीम अच्छा स्कोर बनाने में सफल हुई।

इंडिया ने पहले छह ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 86 रन लगा दिए और सिर्फ एक विकेट खोया। अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे संजू सैमसन ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 4 गेंदों पर लगातार 3 छक्के और 1 चौका लगाया। हालांकि अगली गेंद को फिर छक्का मारने के चक्कर में वो मिड विकेट पर आउट हो गए। संजू 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए।

इरासमस और स्कॉल्ट्ज ने मिडल ओवरों में रन गति पर लगाया लगाम

इस दौरान ईशान और तिलक ने रन रेट को धीमे नहीं होने दिया और अटैकिंग बैटिंग चालू रखी। ईशान ने अपनी जबरदस्त फॉर्म को बरकरार रखा और मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही किशन ने इस टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज पचासा भी मार दिया है।

हालांकि स्कॉटलैंड ने कप्तान गैरहार्ड इरासमस और बर्नाड स्कॉल्ट्ज ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। ईशान 24 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए।

हार्दिक और शिवम ने दिखाया फिनिशिंग अवतार

हार्दिक और शिवम ने टीम को कुछ जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम को संभाला और उसके बाद पावर हिटिंग क्लास दिखाई। हार्दिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अगली गेंद पर डायलन लीचर ने बाउंड्री पर आश्चर्यजनक कैच पकड़ कर उनकी पारी समाप्त कर दी।

इरासमस ने 19वें ओवर में 2 विकेट लेकर इंडिया को दिया झटका

शिवम भी दूसरी छोर पर तेजी से रन बना रहे थे। लेकिन 19वें ओवर में नामीबियाई कप्तान इरासमस के ओवर में एक बार फिर गेम चेंज हुआ। पहले तो उन्होंने हार्दिक को चलता किया और उसके बाद रिंकू सिंह की गलती की वजह से डूबे रन आउट हो गए और उसके बाद उन्होंने अक्षर को आउट करके ओवर में तीसरी सफलता हासिल की।

रिंकू भी आखिरी ओवर में कुछ खास नहीं कर पाए और 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इंडिया में 20 ओवरों में 209 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version