Friday, February 13

टीम इंडिया ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादे टी20 अन्तर्राष्ट्रीय (T20I) मैच खेले हैं।

15 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने उतरेंगे, तो यह सिर्फ एक टी20 मैच नहीं होगा, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कनों का मुकाबला होगा। भारत बनाम पाकिस्तान की टक्कर हमेशा से क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है, और जब मंच टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा हो, तो हर गेंद, हर रन और हर विकेट का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

इस मुकाबले की खास बात यह भी है कि यह मैच ऐसे मैदान पर खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों का इतिहास दिलचस्प रहा है। भारत यहां मजबूत रिकॉर्ड के साथ उतरेगा, जबकि पाकिस्तान भी इस वेन्यू पर कई यादगार जीत दर्ज कर चुका है। ऐसे में कोलंबो की यह शाम सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि दबाव, जुनून और बड़े खिलाड़ियों के साहस की असली परीक्षा बनने वाली है। इसी कड़ी में आइए भारत और पाकिस्तान का कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए T20I मैचों का रिकॉर्ड

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला हुआ है, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। जो टी20 वर्ल्ड कप 2012 में खेला गया था। उस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128/10 पर ऑलआउट हो गई थी।

129 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17 ओवरों में मात्र 2 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली थी। उस मुकाबले में विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 178* रनों की नाबाद पारी खेली थी।

कोलंबो आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का T20I रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारत ने अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 10 मैचों में जीत हासिल हुई है।

  • कुल मैच: 15
  • जीत: 10
  • हार: 5
  • जीत प्रतिशत: लगभग 66 प्रतिशत

यह साफ दिखाता है कि यह मैदान भारत के लिए अनुकूल रहा है। टीम ने यहां बड़े स्कोर भी बनाए हैं और मुश्किल हालात में मैच बचाए भी हैं।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के T20I क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर

आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 2018 के एशिया कप में बनाया था। नीचे इस मैदान पर टीम इंडिया के सबसे बड़े टोटल की टॉप 5 की सूची दी जा रही है।

  1. 176/3 बनाम बांग्लादेश, 2018
  2. 174/5 बनाम श्रीलंका, 2018
  3. 170/4 बनाम इंग्लैंड, 2012
  4. 168/6 बनाम बांग्लादेश, 2018
  5. 164/5 बनाम श्रीलंका, 2021

यहाँ विस्तार से पढ़ें: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में टीम इंडिया के टॉप 5 सबसे बड़े T20I टोटल

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के सबसे कम T20I स्कोर

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टोटल 81/8 है, जो उन्होंने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 2021 में बनाया था। यह श्रीलंका में भारत का इस फॉर्मेट में सबसे कम टोटल भी है। नीचे देखिए टीम इंडिया के 5 सबसे कम स्कोर की लिस्ट:

  1. 81/8 बनाम श्रीलंका, 2021
  2. 132/5 बनाम श्रीलंका, 2021
  3. 140/7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012
  4. 152/6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2012
  5. 159/5 बनाम अफगानिस्तान, 2012

आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में भारत के T20I में सबसे बड़े सफल रन चेज

आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में भारत ने अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 2009 में किया था, जब उन्होंने 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 174/4 का स्कोर बनाया था।

  1. 174/7 बनाम श्रीलंका, 2009 (टारगेट: 172)
  2. 174/3 बनाम श्रीलंका, 2017 (टारगेट: 171)
  3. 168/6 बनाम बांग्लादेश, 2018 (टारगेट: 167)
  4. 153/4 बनाम श्रीलंका, 2018 (टारगेट: 153)
  5. 140/4 बनाम बांग्लादेश, 2018 (टारगेट: 140)

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत द्वारा T20I में डिफेंड किए गए सबसे कम टोटल

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत द्वारा डिफेंड किए गया सबसे कम टोटल 152/6 है, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में किया था।

  1. 152/6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2012
  2. 159/5 बनाम अफगानिस्तान, 2012
  3. 164/5 बनाम श्रीलंका, 2021
  4. 170/4 बनाम इंग्लैंड, 2012
  5. 176/3 बनाम बांग्लादेश, 2018

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान का T20I रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने इस मैदान पर अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 5 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

  • कुल मैच: 7
  • जीत: 5
  • हार: 2

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के सबसे बड़े T20I स्कोर

कोलंबो (RPS) में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर 175/5 है, जो उन्होंने 2015 में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। नीचे इस मैदान पर उनके टॉप 5 सबसे बड़े स्कोर बताए गए हैं।

  1. 175/5 बनाम श्रीलंका, 2015
  2. 174/9 बनाम श्रीलंका, 2015
  3. 172/5 बनाम श्रीलंका, 2009
  4. 149/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012
  5. 136/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2012

आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के सबसे कम T20I स्कोर

आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टोटल 123/7 है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2012 में बनाया था। नीचे देखिए पाकिस्तान के 5 सबसे कम स्कोर की लिस्ट:

  1. 123/7 बनाम श्रीलंका, 2012
  2. 128/10 बनाम भारत, 2012
  3. 149/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012
  4. 172/5 बनाम श्रीलंका, 2009
  5. 175/5 बनाम श्रीलंका, 2015

कोलंबो में पाकिस्तान के T20I में सबसे सफल रन चेज

पाकिस्तान ने कोलंबो में अब तक दो मुकाबलों में सफल रन चेज किया है। यहाँ उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 173 का टारगेट चेज करते हुए 174/9 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज किया था।

  1. 174/9 बनाम श्रीलंका, 2015
  2. 136/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2012

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान द्वारा डिफेंड किए गए सबसे कम T20I टोटल

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान द्वारा डिफेंड किया गया सबसे कम टोटल 149/6 है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 टी20 वर्ल्ड कप में किया था। यहां पाकिस्तान ने अब तक इस मैदान पर 3 बार टोटल डिफेंड करते हुए जीत हासिल की है।

  1. 149/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012
  2. 172/5 बनाम श्रीलंका, 2009
  3. 175/5 बनाम श्रीलंका, 2015

आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो पिच रिपोर्ट

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच टी20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेट में आमतौर पर स्लो और बॉलर-फ्रेंडली मानी जाती है। यहां बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं होता, क्योंकि गेंद बैट पर तेज नहीं आती और टाइमिंग में दिक्कत होती है। यही वजह है कि इस मैदान पर अक्सर लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और 150-170 का स्कोर भी कई बार मैच जिताने वाला साबित होता है।

इस विकेट पर खास तौर पर स्पिनर्स और स्लोअर बॉल डालने वाले तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच और धीमी हो जाती है, जिससे मिडिल ओवर्स में रन बनाना मुश्किल हो जाता है और विकेट गिरने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए टीमें यहां अक्सर स्पिन अटैक पर ज्यादा भरोसा करती हैं।

टॉस की बात करें तो कई बार कप्तान पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि दूसरी पारी में पिच और स्लो हो जाती है। हालांकि, डे-नाइट मैचों में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर यह पिच स्किल-बेस्ड क्रिकेट के लिए जानी जाती है, जहां गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रहता है।

मुकाबले से पहले क्या संकेत मिलते हैं

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े देखें तो साफ है कि 170 के आसपास का स्कोर यहाँ पर सुरक्षित माना जा सकता है। इस मैदान पर भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड मजबूत है और रन चेज में भी टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा है। हालाँकि, पाकिस्तान के पास भी 170 से ज्यादा स्कोर बनाने का अनुभव है, लेकिन उनका सफल रन चेज भारत के मुकाबले कम हैं।

15 फरवरी 2026 का यह मुकाबला आंकड़ों के लिहाज से भले ही बराबरी का दिख सकता है, लेकिन इतिहास बताता है कि कोलंबो में भारत ने अक्सर बड़े मैचों में खुद को साबित किया है। अब देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मैदान किसके पक्ष में कहानी लिखता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version