Sunday, February 22

IND vs SA Head To Head T20 World Cup

IND vs SA Head To Head T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 29 जून को रात 8:00 बजे से बारबाडोस में शुरू होगा, जहां दोनों टीमें खिताबी जीत के लिए लड़ाई करेंगी। यह मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी उपस्थित हैं। इसके अलावा, दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहीं हैं।

बता दें कि, यह दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार किसी फाइनल में एक दूसरे से मुकाबला करने जा रही हैं। ऐडन मार्क्रम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने सेमी-फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। इसके अलावा, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने दी थी करारी मात

IND vs SA Head To Head T20 World Cup/ Courtesy: Getty Images
IND vs SA Head To Head T20 World Cup/ Courtesy: Getty Images

साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज में खेले गए एक मैच दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को करारी मात दी थी। उसे टूर्नामेंट में भारतीय टीम को सुपर 12 स्टेज में सिर्फ एक ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी टीम को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था, जबकि भारत ने सेमीफाइनल खेला था।

IND vs SA: T20I क्रिकेट में हेड टू हेड आँकड़े

IND vs SA Head To Head T20 World Cup
IND vs SA Head To Head T20 World Cup/ Courtesy: Getty Images

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 26 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 14 और प्रोटियाज ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा, एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ है। यहाँ पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है।

IND vs SA: T20 World Cup में हेड टू हेड आँकड़े

IND vs SA Head To Head T20 World Cup
IND vs SA Head To Head T20 World Cup/ Courtesy: Getty Images

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 4 मैचों में और दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, भारत को टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार 2014 में जीत हासिल हुई थी। उस मुकाबले में विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली थी।

IND vs SA Head To Head T20 World Cup

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version