Sunday, February 22

IND vs SA, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में आज फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में इन दोनों ही टीमों के बीच काफी कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। क्यूंकि ये दोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

T20 WORLD CUP 2024 हेड टू हेड मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी :-

T20 WORLD CUP 2024 अभी तक टी 20 विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 बार आमने – सामने आई है। इन 6 मुकाबलों में से 4 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि अफ्रीका की टीम को केवल 2 मुकाबलों में ही जीत मिली है। टी 20 क्रिकेट में भी भारतीय टीम का पलड़ा ही अफ्रीका की टीम पर भारी रहा है।

Rohit Sharma Performance in T20 World Cup Semi Finals
Rohit Sharma Performance in T20 World Cup Semi Finals/ Courtesy: Getty Images

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 मुकाबले खेले गए है। इन 26 मुकाबलों में से 14 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 11 मुकाबलों में अफ्रीका की टीम को जीत मिली है। इन 26 मुकाबलों में से एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। तभी तो इस बार भारतीय टीम इस टी 20 विश्व कप 2024 के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

T20 WORLD CUP 2024 कैसा रहेगा बारबाडोस का मौसम? :-

T20 WORLD CUP 2024 इस टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल में सभी फैंस को बारिश की चिंता सता रही है। क्यूंकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी बारिश की वजह से ही प्रभावित रहा था। आज 29 जून को बारबाडोस में बारिश की सम्भावना 78 प्रतिशत बताई जा रही है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। आज यहां पर सुबह 3 बजे से 10 बजे तक बारिश की संभावना 50 प्रतिशत बताई गई है। इसके बाद 11 बजे के आस – पास आज यहां पर तूफान आने की भी संभावना है। आज अगर किसी भी तरह मैच शुरू भी हो जाता है तो तेज बारिश की वजह से रुकना तय है।

T20 WORLD CUP 2024 भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए रिजर्व डे है? :-

T20 WORLD CUP 2024 अगर आज 29 जून को यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो इसके लिए आईसीसी ने इसकी अच्छी व्यवस्था कर रखी है। तभी तो इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा है। ऐसे में ये दोनों टीमें इस खिताब के लिए अगले दिन भी लड़ सकती है।

Aiden Markram
image source : X

अगर इस मुकाबले में रिजर्व डे के दिन भी बारिश आ जाती है और मैच नहीं हो पाता है तो तब सुपर ओवर के जरिए इस टूर्नामेंट का विजेता चुना जाएगा। अगर किसी भी तरह से ये सुपर ओवर भी बारिश की वजह से नहीं हो पाता है तो इन दोनों ही टीमों को टी 20 विश्व कप 2024 का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

T20 WORLD CUP 2024 क्या कहती है बारबाडोस की पिच रिपोर्ट?:-

T20 WORLD CUP 2024 बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर आज गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। क्यूंकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को काफी अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है।मैच के बीच में इस मैदान पर स्पिनर्स बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हुए दिखाई देते है।

Kensington Oval ground in Barbados
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 इस मैदान की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन है। इस मैदान पर अभी तक कुल 32 टी 20 मुकाबले खेले गए है। इनमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने कुल 19 मुकाबले जीते है जबकि 11 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते है। वहीं इन 32 मुकाबलों में से 2 मुकाबले बेनतीजा रहे है। तभी तो आज इस मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :- 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान),विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर टूटेगा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहर, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version