Monday, February 23

IND vs SA, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में आज 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी शानदार लय में दिख रहे है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की काफी कुटाई की।

rohit sharma
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इस रूप को देखकर तभी तो सभी भारतीय फैंस खुश नजर आ रहे है। रोहित शर्मा की इस शानदार फॉर्म को देखकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों में खौफ का माहौल बना हुआ है। तभी तो दक्षिण अफ्रीका की टीम और मैनेजमेंट रोहित शर्मा को रोकने का प्लान बनाने में जुटी हुई है लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि रोहित शर्मा का अफ्रीका की टीम के खिलाफ टी 20 में काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसी बीच सभी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की नींद भी उड़ी हुई है।

T20 WORLD CUP 2024 रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड :-

T20 WORLD CUP 2024 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए टी 20 फॉर्मेट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। रोहित शर्मा ने साल 2007 से 2022 के बीच इस अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 17 मुकाबले खेले है। रोहित शर्मा ने इन 17 मुकाबलों में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए कुल 420 रन बनाए है। अफ्रीका की टीम के खिलाफ उनका टॉप स्कोर 106 रन रहा है।

Rohit Sharma Performance in T20 World Cup Semi Finals
Rohit Sharma Performance in T20 World Cup Semi Finals/ Courtesy: Getty Images

अभी तक कप्तान रोहित शर्मा इस टीम के खिलाफ 16 छक्के और 49 चौके भी लगा चुके है। अब जिस तरह से रोहित शर्मा ने इस टी 20 विश्व कप 2024 में पिछले 2 मुकाबलों में अपना प्रदर्शन किया है। और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी तक उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। उससे तो सभी भारतीय फैंस को केवल उनसे यही उम्मीद है कि आज इस विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में वह एक बड़ी पारी खेलते हुए अपनी टीम को विश्व कप का खिताब दिलाएंगे।

T20 WORLD CUP 2024 पिछले 2 मुकाबलों में दिखा हिटमैन का कहर :-

T20 WORLD CUP 2024 इस टी 20 विश्व कप 2024 के पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 52 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद वो इस विश्व कप में थोड़ा शांत पड़ गए। अब जैसे ही इस विश्व कप के बड़े मुकाबले आए तो वो एक बार फिर से चार्ज हो गए है। क्यूंकि रोहित शर्मा ने सुपर 8 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 41 गेंद में 92 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

rohit sharma
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 इन 92 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के लगाए थे। कप्तान रोहित शर्मा की इस पारी की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस विश्व कप टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई। फिर इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ मुश्किल पिच पर कप्तान रोहित शर्मा ने केवल 39 गेंद में 57 रनों की पारी खेली थी। और उनकी इस पारी की वजह से ही इंग्लैंड की टीम भी इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और उनके फैंस कप्तान रोहित शर्मा से एक अच्छी और शानदार पारी की उम्मीद कर रहे है।

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका जीत चुका है आईसीसी ट्रॉफी, अब खत्म करना चाहेगा 26 साल का सूखा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version