टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने करो या मरो वाले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का लक्ष्य रखा था। विंडीज़ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए होल्डर और पॉवेल की ताबड़तोड़ पारियों के चलते बड़ा स्कोर बनाया।

टीम इंडिया की शुरुआत नहीं रही अच्छी

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इस बार भी अभिषेक सस्ते में आउट हो गए। वो 11 गेंदों में 10 रन बना सकें। संजू ने पिछले मैच की फॉर्म को इस मैच में भी बरकरार रखा और लगातार खराब गेंदों को बाउंड्री लगाकर रन रेट को बढ़ाते रहे।

सूर्यकुमार यादव भी लगातार पिच पर संघर्ष करते हुए दिख रहे थे। वो गेंद को टाइम नहीं कर पा रहे थे।

सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए और लग रहा था कि मैच फैंस सकता है लेकिन तभी संजू ने अपने गियर शिफ्ट किए और तिलक ने भी उनका भरपूर साथ दिया।

संजू ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक

संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी भी पूरी की। उन्होंने मात्र 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। सैमसन के साथ साथ तिलक ने भी अटैकिंग बैटिंग करते हुए मोमेंटम टीम इंडिया की तरफ शिफ्ट कर दिया। तिलक 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

वेस्टइंडीज फील्डरों ने दिया टीम इंडिया का साथ

बड़े मैचों में 1–1 रन अहमियत रखता है और क्रिकेट में कहावत भी हैं कि “Catches Win Matches” लेकिन वेस्टइंडीज इस मैच में बहुत ज्यादा दबाव में थी और उन्होंने लगातार बेसिक्स में गलती की। विंडीज़ टीम के कई फील्डरों ने न सिर्फ कैच छोड़े बल्कि मिसफिल्डिंग करके सिंगल को बाउंड्री में भी कन्वर्ट किया।

गुडाकेश मोती ने पहले सूर्यकुमार यादव का कैच छोड़ा और उसके बाद जब मत है बैलेंस था तो जेसन होल्डर ने हार्दिक पांड्या का कवर्स पर आसान सा कैच छोड़ दिया। इसका खामियाजा उन्हें मैच गंवा कर देना पड़ा।

संजू ने खेली इनिंग्स ऑफ आ लाइफटाइम

तिलक के आउट होने के बाद हार्दिक ने संजू का बखूभी साथ निभाया। सैमसन ने बड़े मैच में काफी मैच्योरिटी के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी स्टार्ट को बड़े स्कोर में तब्दील किया जिसके लिए वो जाने नहीं जाते हैं। सैमसन ने इस मैच में विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा। विकेटकीपर बल्लेबाज ने चेस करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेल दी।

संजू की पारी के चलते इंडिया ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। शमार ने हार्दिक को होल्डर के हाथों कैच आउट कर दिया लेकिन दुबे ने आते ही 4 गेंदों में जड़कर 10 रन बना दिए और आखिरी ओवर में जीत के लिए मात्र 7 रन चाहिए थे। संजू ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर स्कोर टाई कर दिया और आखिरी में चौका जड़कर शानदार अंदाज में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

दुबे और सैमसन ने अंत में आसानी से मैच भारत को जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचवा दिया। सैमसन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली जबकि दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहें।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version