टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अब से कुछ दिनों में होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार मल्टीनेशन इवेंट में काफी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेंगे।

टीमों का छोटे फॉर्मेट खेलने का तरीका भी बदला है और साथ ही साथ भारत में वर्ल्ड कप होना है, जहाँ पर काफी फ्लैट विकेट मिलती हैं और रन आसानी से बनते हैं। लेकिन यह टूर्नामेंट थोड़ा लंबा होता है, जहाँ पर कम वेन्यू में मैच खेले जाते हैं और ऐसे में लगातार मैच होने की वजह से पिच धीमी हो जाती है, जिससे रन बनाने में मुश्किल आती है और कंडीशन गेंदबाजों के पक्ष में हो जाती है और वे अपनी स्किल्स के दम पर विकेट लेने में सफल होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट किन गेंदबाजों ने लिए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

5. अजंता मेंडिस (Ajantha Mendis) – 15 विकेट

Ajantha Mendis
Ajantha Mendis

श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस ने अपनी मिस्ट्री से सभी बल्लेबाजों की नाक में दम करके रख दिया था। साल 2012 में घर में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में तो उन्हें खेलना लगभग असंभव सा हो गया था। स्पिन विकेटों पर उनकी गेंदों को रीड करना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल था, जिसके चलते वे लगातार विकेट झटक रहे थे।

साल 2012 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अजंता ने 6 मैचों में 9.80 की औसत और 6.12 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए थे। मेंडिस का बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 6 विकेट रहा था।

4. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – 15 विकेट

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

टीम इंडिया के ही नहीं, बल्कि इस दशक के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईसीसी इवेंट्स में भी धमाल मचाया है।

बुमराह ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 8.26 की औसत और 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए थे। उनके इस बेमिसाल प्रदर्शन के चलते ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई थी।

3. वनिंदू हसारंगा (Wanindu Hasaranga) – 16 विकेट

Wanindu Hasaranga
Wanindu Hasaranga

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वनिंदू हसारंगा टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 8 मैचों में 9.75 की औसत और 5.20 की इकॉनमी से 16 विकेट झटके थे।

2. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) – 17 विकेट

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जब से डेब्यू किया है, तब से वे अपनी गेंदबाजी से काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 12.64 की औसत और 7 की इकॉनमी से 17 विकेट अपने नाम किए थे।

1. फाज़लहक़ फारूकी (FazalHaq Farooqi) – 18 विकेट

Fazalhaq Farooqi
Fazalhaq Farooqi

अफ़गानिस्तान के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज फज़लहक़ फारूकी ने अपनी इनस्विंग गेंदों से बहुत से बल्लेबाजों को परेशान किया है। फारूकी टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिसन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में वेरिएशन पर भी काम किया है, जिसका फायदा उन्हें डेथ ओवरों में हुआ है।

फज़लहक़ ने साल 2024 में वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबलों में 9.41 की औसत और 6 की इकॉनमी से 18 विकेट झटके हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version