भारत ने गुरुवार को केंसिंग्टन ओवल में अफगानिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। लेकिन भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) T20 World Cup 2024 में लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं। ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में मात्र 5 रन बनाने के बाद उन्होंने सुपर 8 स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ 24 गेंद पर 24 रनों की धीमी पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन पर भारतीय टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ (Vikram Rathour) ने नाराजगी जताई है।
भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने शुक्रवार को कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में चुनौती मिली है, लेकिन उनके खराब फॉर्म के कारण कम अनुभवी खिलाड़ी आगे आकर टीम के लिए योगदान दे रहे हैं।

“मैं खुश नहीं हूँ” – T20 World Cup 2024 में Virat Kohli के लगातार खराब प्रदर्शन पर बोले बैटिंग कोच Vikram Rathour
कोहली के योगदान के बिना टीम के अजेय रहने के बारे में पूछे जाने पर भारत कर बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा, “मैं खुश नहीं हूं। मुझे खुशी होगी अगर वह आगे बढ़ें और अधिक रन बनाएँ।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हां, जब आपको कभी-कभी चुनौती मिलती है तो यह अच्छा होता है। आप जानते हैं, जिन खिलाड़ियों को भारत में कभी-कभी बहुत ज़्यादा बल्लेबाज़ी का मौक़ा नहीं मिलता, वे ही आज स्कोर बना रहे हैं और हमारे मध्यक्रम ने अच्छा खेला। इसलिए, यह देखना अच्छा था।”
विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा की असफलता के बावजूद ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे मध्य क्रम बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार ने अपनी पिछली दो पारियों में शानदार अर्धशतक लगाए और भारत को जीत दिलाई। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला था।

गौरतलब हो कि, भारत को अपना अगला मुकाबला शनिवार (22 जून) को एंटीगा में बांग्लादेश के साथ खेलना है। भारत के स्क्वाड में चार अच्छे स्पिनर हैं और कैरेबियाई परिस्थितियों को देखते हुए यह टीम को और मजबूत बनाता है। बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने इस पर अपनी राय व्यक्त की।
भारत के बैटिंग कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी टीम में हमेशा से ही गहराई रही है। लेकिन हाँ, ये परिस्थितियाँ शायद हमारे लिए ज़्यादा अनुकूल हैं, क्योंकि हम कई बार दो या तीन स्पिनरों को खिलाने का जोखिम उठा सकते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि यह हमारी सर्वश्रेष्ठ टीम हो सकती है। यही हमारी ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा लगता है कि, अक्षर (पटेल) जैसे किसी खिलाड़ी का आठवें नंबर पर खेलना आपको बहुत आत्मविश्वास देता है, क्योंकि वह बल्लेबाजी कर सकता है और इस समय वह बहुत अच्छी गेंदबाजी भी कर रहा है। इसलिए, यह आपको बहुत सारे विकल्प देता है।”







