Tuesday, March 3

IND vs ENG Semi-finals: भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में वेस्टइंडीज टीम को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इसके चलते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम चौथी टीम बनी थी।

वहीं इस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड की टीम से होने वाला है। इसके अलावा आइए अब जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ है।

भारत और इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

indian cricket team
indian cricket team

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम अभी तक 5 मैच खेल चुकी है। इन मैचों में खेलते हुए भारतीय टीम को इनमें से 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि इंग्लैंड की टीम को केवल 2 जीत मिली है। इसके चलते हुए भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है।

1. भारत बनाम इंग्लैंड : साल 2007 :-

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था। तब ग्रुप स्टेज में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। उस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 18 रनों से हराया था। तब इस मैच में ही युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया था।

2. भारत बनाम इंग्लैंड : साल 2009 :-

England Cricket Team
England Cricket Team

इसके बाद फिर साल 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत फिर से हुई थी। तब उस मैच में खेलते हुए टीम इंडिया को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 153 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में टीम इंडिया 5 विकेट पर 150 रन ही बना पाई थी।

3. भारत बनाम इंग्लैंड : साल 2012 :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इसके बाद फिर साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से भारत ने इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में 90 रनों से धूल चटाई थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में तब रोहित शर्मा ने 55 रन, गौतम गंभीर ने 45 रन और विराट कोहली ने 40 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 80 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

4. भारत बनाम इंग्लैंड : साल 2022 :-

Jos Buttler
Jos Buttler

इसके बाद फिर 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मैच एक बार फिर हुआ था। तब इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 168 रन बनाए थे। इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए उस लक्ष्य हासिल कर लिया था। तब इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर (80*) और एलेक्स हेल्स (86*) ने शानदार पारियां खेली थी।

5. भारत बनाम इंग्लैंड : साल 2024 :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इसके बाद फिर साल 2024 के सेमीफाइनल में फिर से भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई थी। तब उस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 68 रनों से हराया था। उस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके चलते हुए अब लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होने वाली है। वहीं अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार मैच को कौन सी टीम जीतती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version