महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का 18वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच शारजाह में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 रनों से जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में सोफी मोलिनिक्स (2/32) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए। उनकी ओर से ग्रेस हैरिस 41 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 40 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि कप्तान तालिया मैक्ग्रा 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन और एलिस पेरी 23 गेंदों पर 32 रनों के साथ संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में औसत गेंदबाजी की और शारजाह की धीमी पिच पर ऑस्ट्रेलिया को 152 रन बनाने दिया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह (2/24), दीप्ति शर्मा (2/28) और राधा यादव (2 ओवरों में 1/14) ने अच्छी गेंदबाजी की। उनके अलावा, पूजा वास्त्रकार (3 ओवरों में 1/22) और श्रेयंका पाटिल (1/32) ने औसत गेंदबाजी की।

India vs Australia: 152 रनों का पीछा करते हुए 9 रनों से हारी टीम इंडिया
टीम इंडिया को इस मुकाबले में 9 रनों के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। महिला टी20 विश्व कप 2024 में यह दूसरी हार रही। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों पर नाबाद 54* रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 25 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनिक्स ने शानदार गेंदबाजी की और महत्वपूर्ण समय पर विकेट चटकाकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। सदरलैंड ने 4 ओवरों में 22 रन और मोलिनिक्स ने 4 ओवरों में 32 रन खर्च करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा, मेगन शूट और एश्ले गार्डनर को 1-1 सफलता मिली।
ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहते हुए किया Women T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई
भारत के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ग्रुप A की अंक तालिका 8 अंकों और +2.223 के नेट रन रेट के साथ अजेय रहते हुए साथ महिला टीम महिला टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। इसके अलावा, भारतीय महिला टीम 4 अंकों और +0.282 के नेट रन रेट के साथ अब भी दूसरे स्थान पर है।
सेमीफाइनल की रेस में अब भी बनी हुई है टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलने के बावजूद टीम इंडिया अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। यदि न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में कीवी टीम को हार मिलती है, तो भी भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। हालांकि, उस मुकाबले में पाकिस्तान का जीत हासिल करना काफी मुश्किल है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







