इंडिया ने मैच अप को देखते हुए 2 बदलाव किए और टीम में कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा को शामिल किया, जबकि पाकिस्तान सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी।
ICC Men’s T20 World Cup 2026 में कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कहा कि उन्होंने ड्यू और बारिश की वजह से देखते हुए यह फैसला लिया है।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदेमंद रहा है, इसलिए टीम चेज करना चाहती है। चेस करते हुए डीएलएस (DLS) का भी फायदा होगा इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। सूर्या ने यह भी माना कि टूर्नामेंट की शुरुआत में सही फैसले लेना बहुत जरूरी है और टीम उसी रणनीति के साथ मैदान में उतरी है।
सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने नहीं किया हैंडशेक
इस मैच से पहले एक चर्चा यह भी थी कि क्या सूर्यकुमार यादव विपक्षी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाएंगे। क्योंकि टीम इंडिया ने पिछले साल एशिया कप में हुए 3 मैचों में हाथ नहीं मिलाया था। इस बार भी दोनों कप्तानों ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया है।
इंडिया की टीम में 2 बदलाव
इंडिया ने अपनी पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन से 2 बदलाव किए हैं। नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत के बाद अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे है लेकिन अब टीम में वापसी हो रही है।
वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड और पिच को देखते हुए मौका दिया गया है।अभिषेक की खासियत यह है कि वो अपने दिन पर किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस नहस कर सकते हैं और वो पहले भी इसका प्रमाण दे चुके हैं।
सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया हैं। उनके कप्तान का मानना हैं कि कंसिस्टेंसी बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं और बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपने आप को प्रूव करने का मौका दिया जाए।
सलमान अली ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते है, क्योंकि बाद में चेस करते समय डकवर्थ लुईस और बारिश का रोल काफी इंपॉर्टेंट होने वाला है। उन्होंने यह भी माना कि इंडिया के खिलाफ खेलने काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, इसलिए आज बेहतर खेल दिखाना जरूरी है।
दोनों टीमों की निगाह जीत पर
इंडिया ने अपने दोनों मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं और आसानी से जीत दर्ज कर रहे हैं।
दूसरी तरफ पाकिस्तान भी अपने दोनों मैच जीती है। उन्होंने भी श्रीलंका में स्पिन विकेट पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में वो टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।
दोनों टीमों का आत्मविश्वास ऊंचा है और कोलंबो की पिच पर अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया (IND): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान(PAK): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

