Thursday, February 12

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो चूका हैं और काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। असोसिएट टीमें लगातार अन्य टीमों को टक्कर दे रही हैं और मैच जीतने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही हैं।

इटली ने अपने अभियान की शुरूआत स्कॉटलैंड के खिलाफ की थी। हालाँकि उन्हें उस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ इटली की टीम को एक और बड़ा झटका भी लगा। टीम के कप्तान वेन मैडसन मैच के दौरान फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

इटली के कप्तान वेन मैडसन हुए चोटिल

Injured Wayne Madsen Will-Miss Match Against Nepal
Injured Wayne Madsen Will-Miss Match Against Nepal

इटली के कप्तान वेन मैडसन को चोट स्कॉटलैंड के खिलाफ पहली पारी के चौथे ओवर में चोट लगी, जब वह मिड विकेट बाउंड्री पर गेंद रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह फिसलकर प्रैक्टिस पिच पर गिर पड़े।

गिरते ही उन्होंने अपना कंधा पकड़ लिया और साफ दिख रहा था कि वो काफी दर्द में है। इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। चोट के कारण वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आये थे।

कोच ने कहा आगे टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल

मैच के बाद इटली के हेड कोच जॉन डेविसन ने बताया कि मैडसन का कंधा डिस्लोकेट हो गया है, जिसे फिजियो की मदद से वापस सही किया गया है। हालांकि, चोट कितनी गंभीर है, इसका पता स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। डेविसन ने कहा कि ऐसे मामलों में खिलाड़ी का दोबारा खेल पाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए उनके आगे के मैचों में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

कोच ने यह भी साफ किया कि फिलहाल मैडसन टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन लीग स्टेज के बचे हुए मुकाबलों में उनका खेलना आसान नहीं होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैडसन टीम के साथ सफर करते रह सकते हैं और डगआउट में कोचिंग स्टाफ की भूमिका निभा सकते हैं।

नेपाल के खिलाफ हैं अगला मुकाबला

इटली की टीम को अब 12 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ मुकाबला खेलना हैं। इसके बाद उसे अपने आखिरी दो लीग मैचों में 16 फरवरी को इंग्लैंड और 19 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ना है।

डेविसन ने कहा कि मैडसन टीम के लिए बेहद अहम और अनुभवी खिलाड़ी हैं, और उनका चोटिल होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका हैं। गौरतलब है कि स्कॉटलैंड ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version