Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच आज गुरुवार 12 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18 वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है। लेकिन अब इस मैच से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें और बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

क्यूंकि पहले से ही भारत के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम की टेंशन बढ़ाई हुई है। लेकिन अब इस बीच एक और इंजरी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट की टेंशन को बढ़ा दिया है। इस बीच आ रही एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान किशन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।

ईशान किशन के अंगूठे में लगी चोट :-

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह की एक यार्कर गेंद ईशान की अंगूठे पर जाकर लगी है।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद प्रैक्टिस को कुछ देर रोका गया और फिजियो ने उनकी चोट को देखा। लेकिन उनकी यह चोट कितनी गंभीर है। इस बात को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

अभिषेक शर्मा पहले ही अनफिट हैं :-

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इसके अलावा भारतीय टीम पहले ही अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फिटनेस की वजह से काफी टेंशन में चल रही है। क्यूंकि अभिषेक को पेट संबंधी बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उनको अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई है। लेकिन उनके मैच खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

indian cricket team
indian cricket team

इस बीच टीम मैनेजमेंट यह साफ कर चूका है कि कोई भी फैसला अभिषेक की कंडीशन देखकर ही लिया जाएगा।इसके बाद अब ईशान किशन की इंजरी ने भारतीय टीम की टेंशन को और बढ़ा दिया है। क्यूंकि इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

वहीं इन दोनों ने ही पहले मैच में यूएसए के खिलाफ ओपनिंग की थी। तब उस पहले मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद वह फील्डिंग के लिए नहीं आए थे। तब उस मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि अभिषेक बीमार हैं।

र्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version