Monday, February 2

टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब सिर्फ चंद दिनों का समय रह गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं।

पहले पैट कमिंस चोट के चलते शुरुआती मैचों से बाहर हुए थे, लेकिन बाद में वह पूरे टूर्नामेंट से रूल्ड आउट हो गए हैं। उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लगा है। उनके स्टार तेज गेंदबाज टीम के साथ कोलंबो नहीं जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वह खिलाड़ी?

टीम के साथ बाद में कोलंबो में बाद में जुड़ेंगे जोश हेज़लवुड

Josh Hazlewood Will Join Australian Team Later In Colomb0 For T20 World Cup 2026
Josh Hazlewood Will Join Australian Team Later In Colomb0 For T20 World Cup 2026

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड अभी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, जिसके चलते वह टीम के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम आज यानी 2 फरवरी को कोलंबो पहुंच गई है, लेकिन 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे। वह कुछ दिन और रिहैब पूरा करेंगे और पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम के साथ कोलंबो में जुड़ेंगे।

रिहैब कर रहे हैं जोश हेज़लवुड

जोश हेज़लवुड एचिलीज़ इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने एशेज भी मिस की थी। हेज़लवुड को एशेज से पहले शेफ़ील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान गेंदबाज़ी करते समय चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्कैन के लिए भेजा गया था।

शुरुआत में उनकी चोट गंभीर नहीं लग रही थी और लग रहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा ले लेंगे, लेकिन उन्होंने पूरी सीरीज़ मिस की और अब वह टी20 वर्ल्ड कप में भी शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं।

मैक्सवेल और एलिस टीम के साथ कोलंबो पहुंचे

ऑस्ट्रेलिया ने शॉन एबोट को ट्रैवलिंग रिज़र्व के तौर पर टीम में जोड़ा है। टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि जोश हेज़लवुड का श्रीलंका में टीम के साथ जुड़ने से बेहतर है कि वह ऑस्ट्रेलिया में ही अपनी रिकवरी पूरी करें।

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोट से वापस आ रहे हैं और वह कोलंबो में टीम के साथ जुड़ गए हैं। नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और अब वह कोलंबो पहुंच गए हैं।

11 फरवरी को आयरलैंड के साथ खेलना है मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में है। उन्हें सह-मेज़बान श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और ज़िम्बाब्वे के साथ रखा गया है। उन्हें अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version