Wednesday, February 11

T20 world cup 2026 Most Wickets: टी20 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। 20 टीमें आपस में टकराएँगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में की गई है। बल्लेबाज सपाट पिच का फायदा उठा रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं, लेकिन गेंदबाजों ने भी अपनी स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कई शानदार स्पेल भी देखने को मिले हैं, जिसमें एक फाइव हॉल भी शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको T20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉप 5 विकेट टेकर के बारे में बताएंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मैच    : खिलाड़ी

  • 2 मैच: शैडली वैन शाल्कविक – 8 विकेट – औसत 6.25
  • 1 मैच: रोमारियो शेफर्ड – 5 विकेट – औसत 4
  • 2 मैच: माइकल लीस्क – 5 विकेट – औसत 11.80
  • 2 मैच: लुंगी एनगिडी- 4 विकेट – औसत 7.75
  • 1 मैच: ब्लेस्सिंग मुज़ारबानी – 3 विकेट – औसत 5.33

1. शैडली वैन शाल्कविक (Shadley van Schalkwyk) – 8 विकेट (USA)

USA के गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शाल्कविक ने अब तक 2 मैचों में 6.25 की औसत से 8 विकेट लिए हैं।

2. रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) – 5 विकेट (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। शेफर्ड ने अब तक 1 मैच खेला है। इस दौरान इन्होंने 4 की औसत से 5 विकेट झटके हैं।

3. माइकल लीस्क (Michael Leask) – 5 विकेट (स्कॉटलैंड)

स्कॉटलैंड के स्पिन गेंदबाज माइकल लीस्क ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। अब तक खेले गए 2 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। लीस्क ने अब तक दो मैच खेले हैं। इस दौरान इन्होंने 11.80 की औसत से 5 विकेट अपनी टीम के लिए लिए हैं।

4. लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) – 4 विकेट (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी टी20 वर्ल्ड 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। एनगिडी ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7.75 की औसत से 4 विकेट लिए हैं।

5. ब्लेस्सिंग मुज़रबानी (Blessing Muzarabani) – 3 विकेट (जिम्बाब्वे)

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेस्सिंग मुज़रबानी ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक 1 मैच खेला है। इस दौरान मुज़रबानी ने 5.33 की औसत से 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version