Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद अपने हॉकी फेडरेशन पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने लाहौर एयरपोर्ट पर कहा कि दौरे के दौरान टीम के पास रहने की सही व्यवस्था तक नहीं थी और खिलाड़ियों को सड़कों पर भटकना पड़ा था। उस समय हमारे हालात इतने खराब थे कि मैच खेलने से पहले खिलाड़ियों को बर्तन तक धोने पड़े थे। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि फेडरेशन लगातार उनसे झूठ बोलती रही और अब सब्र खत्म हो चुका है।
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की बढ़ी मुश्किलें :-
इसके चलत हुए अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्यूंकि अब सरकारी संस्था पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने पुष्टि की है कि टीम के होटल इंतजाम के लिए फेडरेशन को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए थे। इसके बावजूद वहां पर हालात इतने कैसे खराब रहे हैं।

इसके अलावा पाकिस्तानी हॉकी टीम को सिडनी एयरपोर्ट पर 13 से 14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। जबकि इसके बाद FIH प्रो लीग मैचों से पहले होटल पहुंचने पर भी व्यवस्थाएं काफी चिंताजनक पाई गईं थी। इसके चलते हुए अब पाकिस्तानी हॉकी फेडरेशन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मैच से पहले सड़क पर भटकते रहे खिलाड़ी :-
इसके अलावा पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों को बताया गया था कि होटल में उनकी कोई बुकिंग नहीं थी। क्यूंकि इसके लिए पहले से कोई भुगतान नहीं किया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी हॉकी टीम को वहां पर घंटों इंतजार करना पड़ा और रहने की व्यवस्था होने तक खिलाड़ी सड़कों पर भटकते रहे थे।

इसके बाद अगले दिन दोपहर में ही पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना पड़ा था। उस मैच में फिर पाकिस्तान की टीम वह मैच 2-3 से हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान हॉकी टीम अपने सभी मैच हार गई। तब इन मैचों में उनके मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा जर्मनी के खिलाफ मैच भी शामिल थे।
पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश :-

इसके अलावा पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने कहा कि हालात इतने खराब थे कि एयरबीएनबी की व्यवस्था भी केवल 10 दिनों के लिए की गई थी। जबकि पाकिस्तान की हॉकी टीम को वहां रुकना 13 दिन के लिए था।
🚨 “I Lied On Video”: Pak Hockey Captain Admits Sydney Ordeal
Ammad Shakeel Butt has admitted he falsely claimed everything was “fine” during Pakistan’s recent Australia tour. He says he was pressured by team management to protect the country’s image
During the FIH Hockey Pro… pic.twitter.com/QtrV0mZMjK
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) February 18, 2026
इसके बाद फिर मजबूरी में सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 10 दिन बाद सस्ती जगह पर शिफ्ट होना पड़ा था। इसके बाद अब पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड के महानिदेशक नूर उस सबाह ने बताया है कि पूरे मामले की जांच के आदेश प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिए हैं और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






