FIH Pro League 2025–26: राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आगामी 10 से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिए हॉकी इंडिया ने अपनी 24 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा कर दी है। लेकिन इससे पहले पिछले महीने ही हॉकी इंडिया ने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। इसको अब घटाकर 24 कर दिया गया है। वहीं इस पहले चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेने वाली हैं।
भारतीय टीम में है युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मिश्रण :-

इस बीच अब भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा है कि इस बार भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। क्यूंकि इस दौरान अब हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं तो वहीं सीनियर खिलाड़ी भी इस टीम में हैं। लेकिन इस समय अर्जेंटीना और बेल्जियम बेहतरीन टीमें हैं। इसके बावजूद हम इस चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने करने उतरेंगे।
पिछली बार 9 टीमों में 8वें स्थान पर रहा था भारत :-
इससे पहले पिछले सत्र में भारतीय टीम कुल 9 टीमों में से आठवें स्थान पर रही थी। इस बार भारतीय टीम का पहला मैच 11 फरवरी को बेल्जियम के खिलाफ होगा। इसके बाद फिर आगामी 13 फरवरी को भारतीय टीम को अर्जेंटीना की टीम के साथ अपना मैच खेलना है।इसके बाद फिर आगामी 14 फरवरी को भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फिर से बेल्जियम से अपना मैच खेलना है।

जबकि इसके बाद फिर आगामी 15 फरवरी को एक बार फिर से इंडियन टीम को अर्जेंटीना से मुकाबला खेलना है। इसके बाद फिर भारतीय टीम होबर्ट जाएगी। तब वहां पर भारतीय टीम को आगामी 21 और 24 फरवरी को स्पेन से और 22 तथा 25 फरवरी को आस्ट्रेलिया से मैच खेलना है। जबकि इस लीग का यूरोपीय चरण जून में खेला जाने वाला है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है :-
गोलकीपर : सूरज करकेरा, पवन
डिफेंडर : अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा
मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर
फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, मनदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन लालागे
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






