Friday, January 23

Sjoerd Marijne: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम के साथ मुख्य कोच के तौर पर जुड़ गए हैं। इसके चलते हुए अब शोर्ड मारिन ने आधिकारिक तौर पर भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच पद संभाल लिया है। इसके बाद हॉकी इंडिया ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़े शोर्ड मारिन :-

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम के साथ मुख्य कोच के तौर पर जुड़ गए हैं। इसके अलावा उनका भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ साल 2017 से लेकर 2021 तक का कार्यकाल सफल रहा था।

Sjoerd Marijne
Sjoerd Marijne

वहीं अब मारिन को करीब दो सप्ताह पहले दोबारा इस पद पर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम को ऐतिहासिक चौथा स्थान दिलाने के बाद यह उनकी भारतीय महिला टीम के कोचिंग प्रणाली में उनकी वापसी है।

हॉकी इंडिया ने साझा की शोर्ड मारिन के साथ तस्वीरें :-

Sjoerd Marijne
Sjoerd Marijne

इसके चलते हुए अब हॉकी इंडिया ने मारिन की तस्वीर साझा कीं है। इसमें उनका स्वागत देश के शीर्ष खेल अधिकारियों और महासंघ के प्रशासकों द्वारा किया गया है। इसके अलावा मारिन ने भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने पहुंचने की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “नई ऊर्जा के साथ भारत वापस।” वहीं अब इस 51 साल के कोच को अपने काम में मटियास विला का सहयोग मिलेगा, जो टीम के एनालिटिकल (विश्लेषणात्मक) कोच होंगे।

मारिन के लिए विश्व कप क्वालिफायर होगा पहली बड़ी चुनौती :-

भारतीय महिला हॉकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में मारिन की पहली बड़ी चुनौती आठ से 14 मार्च के बीच हैदराबाद में होने वाले महिला विश्व कप क्वालिफायर होने वाला है। इस बीच अब उन्होंने हरेंद्र सिंह की जगह ली है। क्यूंकि हरेंद्र सिंह ने पिछले साल दिसंबर में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था। जबकि नीदरलैंड के इस कोच के शुरुआती कार्यकाल में भारतीय महिला हॉकी टीम को 2017 में वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल, 2018 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और जकार्ता एशियाई खेलों में टीम ने रजत पदक जीता था।

Sjoerd Marijne
Sjoerd Marijne

इसके बाद उनके कार्यकाल में ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएस ओलंपिक क्वालिफायर में अमेरिका को 6-5 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। इसके बाद मारिन ने साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हार के बाद निजी कारणों का हवाला देते हुए यह कोच पद छोड़ दिया था। इसके अलावा अब भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कोचिंग शिविर आगामी 19 जनवरी से साई बंगलूरू में शुरू होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version