ICC Men’s T20 World Cup के 51वें मुकाबले में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला । इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने  खास उपलब्धि हासिल की है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ते हुए बनाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ एक विकेट लेते ही एनगिडी ने यह मुकाम हासिल कर लिया था।

मैच के दौरान अपने दूसरे ओवर में एनगिडी ने जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज रयान बर्ल को एलबीडब्ल्यू(LBW) आउट किया। इस विकेट के साथ उनके टी20 इंटरनेशनल में कुल 90 विकेट पूरे हो गए, जो साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक हैं। वहीं शम्सी ने 70 मैचों में 89 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • लुंगी एनगिडी – 90 विकेट
  • तबरेज शम्सी – 89 विकेट
  • कगिसो रबाडा – 82 विकेट
  • डेल स्टेन – 64 विकेट
  • इमरान ताहिर – 61 विकेट

इस मुकाबले की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। रजा ने 43 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली और टीम के लिए सर्वाधिक योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश और क्वेना मफाका ने दो-दो विकेट हासिल किए।

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका की टीम

टी20 वर्ल्ड 2026 के सुपर 8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 154 रनों का लक्ष्य सिर्फ 17.5 ओवर में हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान सुपर 8 स्टेज में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर चुकी हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version