टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मल्टीनेशन इवेंट से पहले टीम के अहम ऑलराउंडर चोटिल हो गए हैं।

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश खेली जा रही हैं। इस लीग के दौरान दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जो कि चोटिल हुए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़?

अंगूठे की चोट के चलते स्टोइनिस हुए थे रिटायर

Marcus Stoinis Injured Ahead Of T20 World Cup 2026
Marcus Stoinis Injured Ahead Of T20 World Cup 2026

आपको बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।

मैच के बाद स्टोइनिस ने अपनी चोट पर बात करते हुए कहा कि स्कैन के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी, लेकिन फिलहाल उन्हें ज्यादा परेशानी महसूस नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि गेंद लगने के करीब 10 सेकेंड बाद दर्द का एहसास हुआ और उस वक्त जोखिम लेना सही नहीं लगा।

स्टोइनिस की चोट नहीं है गंभीर

स्टोइनिस के मुताबिक चोट गंभीर नहीं लग रही है और वह जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। मार्कस ने भरोसा जताया कि वह बिग बैश लीग का फाइनल भी खेलेंगे और टी20 वर्ल्ड कप में भी उपलब्ध रहेंगे।

हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस चोट को लेकर काफी सतर्क है, क्योंकि पहले से ही पैट कमिंस और टिम डेविड की फिटनेस पर सवाल बने हुए हैं। ऐसे में स्टोइनिस की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

स्टोइनिस की कप्तानी में मेलबर्न का प्रदर्शन रहा है शानदार

बिग बैश लीग 2025-26 में मेलबर्न स्टार्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने शानदार खेल दिखाया है। लीग स्टेज में एक मैच बाकी रहते हुए उन्होंने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मुकाबले में स्टार्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उनको सिर्फ 83 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर लक्ष्य को 15.1 ओवर में 6 विकेट से हासिल कर लिया। मेलबर्न स्टार्स का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ खेला जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version