टी20 वर्ल्ड कप एक बार फिर से शुरू होने वाला है। यह इस टूर्नामेंट का 10व एडिशन होगा। मल्टीनेशन इवेंट की शुरुआत 7 फ़रवरी से होनी है। यह भारत और श्रीलंका में खेला जाना है।

टी20 वर्ल्ड कप के 10 संस्करण खेले जा चुके हैं और ऐसे में इस टूर्नामेंट में कई दिग्गज कप्तानों ने अपनी टीम को लीड किया है और ट्रॉफी भी जिताई है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैचों में किस खिलाड़ी ने कप्तानी की है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

5. पॉल कॉलिंगवुड : (Paul Collingwood)

Paul Collingwood
Paul Collingwood

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ पॉल कॉलिंगवुड टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में 5वें नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2007 से लेकर 2010 तक 3 टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम की कमान संभाली और उन्हें एक बार चैंपियन भी बनाया।

साल 2010 में वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम ने चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। पॉल ने इस टूर्नामेंट में 17 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 8 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस दौरान उनका विन परसेंटेज 47.05 है।

4. बाबर आज़म : (Babar Azam)

Babar Azam
Babar Azam

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने भी 3 बार टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को लीड किया है। हालाँकि उनकी कप्तानी में टीम भले ही खिताब न जीत पाई हो, लेकिन एक बार फाइनल और एक बार सेमीफाइनल खेलने में सफल हुई है और एक बार USA से हारकर ग्रुप स्टेज एग्जिट हो गया था।

बाबर आज़म ने पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में 17 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 11 में जीत, 5 में हार और 1 मुकाबला रद्द हुआ था। उनका विन परसेंटेज 64.7 का है।

3. डैरेन सैमी : (Darren Sammy)

Darren Sammy
Darren Sammy

वेस्टइंडीज के दिग्गज टी20 कप्तान डैरेन सैमी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं। वो इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने दो बार खिताब जीता है। भले ही उनकी परफॉर्मेंस बल्ले और गेंद के साथ अच्छी न आई हो, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को बहुत अच्छे से मोटिवेट किया और उसका नतीजा दो-दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनना रहा है।

डैरेन सैमी ने टी20 वर्ल्ड कप में 2012 से 2016 तक कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 18 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 11 में जीत, 5 में हार, 1 टाई और 1 मुकाबला रद्द हो गया था। उनका विन परसेंटेज 61.11 का है।

2. केन विलियम्सन : (Kane Williamson)

Kane Williamson
Kane Williamson

न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ केन विलियम्सन ने कई बार टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुँची थी, लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं हुई।

विलियम्सन ने 2016 से लेकर 2024 तक 4 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभाली है। इस दौरान उन्होंने 21 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 14 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा है।

1. एमएस धोनी : (MS Dhoni)

MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2007 से लेकर 2016 तक इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी में टीम ने पहली ही बार में खिताब अपने नाम कर लिया था। यही नहीं, माही की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल और सेमीफाइनल में भी पहुँची है।

धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में जितने मैचों में कप्तानी की, उस रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल लग रहा है। एमएस ने टीम इंडिया के लिए 33 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें 20 में जीत, 11 में हार, 1 टाई और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है। माही का विन परसेंटेज इस टूर्नामेंट में 60.6 है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version