Sunday, February 15

T20 World Cup 2026: अगले साल भारत और श्रीलंका दोनों देशों की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट में अबकी बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। तभी तो अब इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल और ओमान की टीम ने भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं अब इस टूर्नामेंट के लिए केवल एक स्लॉट ही बचा हुआ है। इसके चलते हुए अब नेपाल की टीम ने वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर के सुपर-6 स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि दूसरी तरफ ओमान की टीम ने टेबल-2 पर रहते हुए वर्ल्ड कप में एंट्री मारी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई :-

नेपाल और ओमान की टीम पहले से ही टेबल-2 में बनी हुई थी। लेकिन अब बीते दिन बुधवार को यूएई ने समाओ को 77 रनों से हरा दिया है। इसका फायदा नेपाल और ओमान को हुआ है। इसके चलते हुए इन दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वलीफाई कर लिया है।

Nepal cricket team
Nepal cricket team

लेकिन अब इस मेगा टूर्नामेंट के लिए तीसरी टीम कौन सी होगी, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। वहीं इस समय टेबल में फिलहाल यूएई नंबर-3 पर है। लेकिन उसकी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी जगह पक्की नहीं हुई है।

ओमान की टीम ने भी किया क्वालीफाई :-

Oman cricket team
Oman cricket team

इसके अलावा पिछली बार भी ओमान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा रही थी। इसके अलावा अब ओमान क्रिकेट टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को खेलेगी। क्यूंकि इससे पहले साल 2024 में भी ओमान की टीम ने इस टूर्नामेंट को खेला था। जबकि दूसरी तरफ नेपाल की टीम ने भी दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की है।

अब केवल एक स्लॉट ही खाली बचा :-

टी20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए इस समय 19 टीमें तय हो चुकी हैं। वहीं अब इसके लिए सिर्फ एक स्लॉट ही खाली बचा हुआ है। इस एक स्लॉट के लिए 3 टीमें रेस में बनी हुई हैं। वहीं अब एशिया-ईस्ट पेसेफिक क्वालीफायर राउंड के सुपर-6 की प्वाइंट्स टेबल को देखें तो UAE, जापान और कतर के पास क्वालीफाई करने का मौका है।

Nepal cricket team
Nepal cricket team

तभी तो अब ऐसे में इन टीमों के बचे हुए मैच काफी अहम हो गए हैं। इस बीच अगर यूएई की टीम जापान के खिलाफ मैच जीत जाती है तो वह इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version