सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड को पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड जैसी दमदार टीमों से खेलना है
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूज़ीलैंड ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 4 में से 3 जीत के साथ उन्होंने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली हैं।
न्यूज़ीलैंड ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई हैं। पिछली बार वो सुपर 8 में नहीं पहुंची थी लेकिन इस बार उन्होंने अपनी गलतियों से सीखते हुए क्वालीफाई कर लिया हैं।
मजबूत टीमों के बीच न्यूज़ीलैंड की असली परीक्षा
सुपर 8 चरण में न्यूज़ीलैंड को ग्रुप 2 में रखा गया है, जहां श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी खतरनाक टीमें शामिल हैं। इन सभी टीमों का आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है और बड़े मैचों में उनका अनुभव भी काफी है।
इस ग्रुप को संतुलित लेकिन बेहद कठिन माना जा रहा है, क्योंकि चारों टीमें किसी भी दिन मैच जीतने की क्षमता रखती हैं। न्यूज़ीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ करनी है शुरुआत
न्यूज़ीलैंड अपना सुपर 8 अभियान 21 फरवरी को कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम पर हमेशा भारी रही हैं।
न्यूज़ीलैंड से होगा हाई वोल्टेज मुकाबला
न्यूज़ीलैंड का दूसरा मुकाबला 25 फरवरी को कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेला जाना है। श्रीलंका अपने घरेलू हालात में हमेशा मजबूत रहती है और उसकी टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है।
इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच
सुपर 8 चरण में न्यूज़ीलैंड का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इंग्लैंड की टीम टी20 क्रिकेट में बेहद आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है और उसके बल्लेबाज तेज रन बनाने में माहिर हैं। इसलिए इस मैच में उन्हें काफी टफ कम्पटीशन देखने को मिल सकता हैं।
यह मैच सेमीफाइनल की दौड़ के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही अगले दौर में पहुँचने के लिए संघर्ष कर रही होंगी।
सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन
सुपर 8 में हर टीम को 3 मैच खेलने होंगे और टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। न्यूज़ीलैंड के सामने तीनों ही टीमें बहुत मजबूत हैं, इसलिए एक भी हार उनको टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड का शेड्यूल
21 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
25 फरवरी- न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
27 फरवरी- न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड, कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम)






