Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

New Zealand team: महिला टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 32 रन से हरा दिया। इसके चलते हुए अब न्यूजीलैंड की महिला टीम (New Zealand team) ने पहली बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर अपने नाम किया है। वहीं इस बार पूरे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा। अब ऐसे में इस टूर्नामेंट में उनके पूरे सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

ग्रुप चरण में New Zealand team का प्रदर्शन :-

इस बार न्यूजीलैंड की महिला टीम (New Zealand team) ने ग्रुप A में रहते हुए अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 58 रन से हराया था। वहीं इसके बाद फिर दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 60 रन से हार मिली थी।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

इसके बाद फिर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद फिर अपने चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand team)  को पाकिस्तान के खिलाफ 8 रन से जीत मिली। तभी तो इस बार न्यूजीलैंड की महिला टीम 4 मैच में 3 जीत, 1 हार और 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी।

सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया :-

इस बार न्यूजीलैंड की महिला टीम (New Zealand team) ने वेस्टइंडीज महिला टीम को 8 रन से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। इन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 9 विकेट खोकर 128 रन का स्कोर बनाया था।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

वहीं इस स्कोर के जवाब में पूरी कैरेबियाई टीम पूरे ओवर खलेने के बावजूद 8 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना पाई थी। इसके अलावा इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाज सूजी बेट्स (26) और जॉर्जिया प्लिमर (33) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड की गेंदबाज अमेलिया केर ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे।

कीवी टीम के इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन :-

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand team) की तरफ से सर्वाधिक रन संयुक्त रूप से सूजी बेट्स ने बनाए। क्यूंकि इस दिग्गज खिलाड़ी ने 6 पारियों में 25 की औसत और 93.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 150 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्जिया प्लिमर ने भी 6 पारियों में 25 की औसत और 119.04 की स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए। वहीं इस बार अमेलिया केर ने भी 6 पारियों में 90 की स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए।

New Zealand team के इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट :-

इस पूरे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड (New Zealand team) की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अमेलिया केर रहीं। इस बार उन्होंने 6 मैचों में 7.33 की औसत और 4.85 की इकॉनमी रेट के साथ 15 विकेट लिए है।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा गेंदबाज रोजमेरी मैयर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 6 पारियों में 11.70 की औसत और 5.08 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए। इसके अलावा गेंदबाज ईडन कार्सन ने 16.33 की औसत और 6.39 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version