Thursday, March 5

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्य मेजबानी में किया जा रहा हैं। यह मल्टीनेशनल इवेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में न्यूजीलैंड की टीम भी शामिल है।

टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी चुने गए हैं, जो हाल ही में चोटिल हैं या पूरी तरह फिट नहीं है।

मिचेल सैंटनर संभालेंगे टी20 वर्ल्ड कप में कमान

NewZealand Announced Squad For T20 World Cup 2026
NewZealand Announced Squad For T20 World Cup 2026

न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-डी में रखा गया है। कीवी टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस बार टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है, जो लंबे समय से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। वो पिछले कुछ समय से कीवी टीम की कमान संभाल रहे हैं।

पिछले साल मिचेल को कप्तान बनाया गया था और उसके बाद से टीम का प्रदर्शन में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा हैं। उनकी कप्तानी में न्यूज़ीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

फिन एलन की हुई वापसी

टीम में फिन एलन और मार्क चैपमेन को भी जगह दी गई है। दोनों खिलाड़ी अनफिट होने के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है, हालांकि वह अभी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। फर्ग्युसन ने नवंबर 2024 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

लॉकी न सिर्फ अनुभवी गेंदबाज हैं बल्कि उन्हें भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अंदाजा भी हैं। वो यहाँ पर आईपीएल खेल चुके हैं और उसमें उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा हैं। इसलिए पूरी तरह से फिट न होने के बाद भी उन्हें स्क्वाड में रखा गया हैं।

जिमी नीशम को भी मिली जगह

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भरोसा जताया है। बोर्ड के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों को एक तय योजना के तहत तैयार किया जा रहा है और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा टीम में एडम मिल्ने को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जुलाई 2025 में खेला था। अनुभवी ऑलराउंडर जिमी नीशम को भी इस स्क्वाड में जगह मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमेन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version