Australian Open: साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में पिछले साल की तुलना में अबकी बार 16 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। वहीं इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि इस बार पुरुष और महिला एकल विजेताओं सहित मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने वाले खिलाड़ियों को कितना ईनाम मिलेगा।
ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में हुआ इजाफा :-
साक के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में अब पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके चलते हुए अब 18 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

वहीं अब ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने बीते दिन मंगलवार को स्थानीय मुद्रा में अभी तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। इसके चलते हुए अब यह साल 2026 के लिए 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (75 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित की गई है।
मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले खिलाड़ियों की राशि में 10 फीसदी का इजाफा :-
इससे पहले यह पिछले साल 2025 में 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की पुरस्कार राशि थी, लेकिन अब यह 16 प्रतिशत अधिक हो गई है। वहीं अब महिला और पुरुष एकल वर्ग में चैंपियन रहने वाले खिलाड़ियों को 41.5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2.8 मिलियन डॉलर) निलने वाला है।

जबकि यह पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के लिए इस पुरस्कार राशि में 16 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इसके साथ ही अब टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले सभी एकल और युगल खिलाड़ियों को न्यूनतम 10 प्रतिशत बढ़ी हुई पुरस्कार राशि मिलेगी।

इसके बाद टेनिस ऑस्ट्रेलिया के सीईओ क्रैग टिले ने कहा है कि, “यह 16% की वृद्धि हर स्तर पर टेनिस करियर को समर्थन देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साल 2023 से क्वालिफाइंग पुरस्कार राशि में 55% की वृद्धि से लेकर खिलाड़ियों के लाभों को बढ़ाने तक, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेशेवर टेनिस सभी प्रतियोगियों के लिए टिकाऊ बना रहे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







