Tuesday, February 24

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की ताकत रही टॉप आर्डर अब एक बार उनकी कमजोरी नजर आ रही हैं। ईशान को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज ख़राब फॉर्म में चल रहे हैं। तिलक वर्मा न सिर्फ रन नहीं बना रहे हैं बल्कि वो काफी धीरे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी कर रहे हैं जिससे टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

अब उनकी जगह पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं और संजू सैमसन को मौका देने की बात की जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि तिलक वर्मा और संजू सैमसन में से किसके आंकड़े टी20 इंटरनेशनल में बेहतर हैं।

नंबर 3 पर खेलना बना तिलक वर्मा के करियर का टर्निंग पॉइंट

तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए अब तक काफ़ी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हर कंडीशन में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच जिताए हैं। एशिया कप फाइनल में दुबई की मुश्किल विकेट पर पाकिस्तान के खिलाफ अकेले डटे रहकर मैच जिताना हो या फिर साउथ अफ्रीका में लगातार दो शतक लगाना हो, वो हर पहलू पर खरे उतरे हैं।

तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज़ में कप्तान सूर्यकुमार यादव से नंबर 4 की जगह नंबर 3 में बल्लेबाज़ी करने की मांग की थी, उसके बाद उनके करियर में काफ़ी उछाल आया है।

तिलक वर्मा जिस फॉर्म में टी20 वर्ल्ड कप में आ रहे थे लेकिन वो उसको उसमें बरक़रार नहीं रख पाए थे। अब तक खेले सभी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था।

तिलक वर्मा का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

तिलक ने टीम इंडिया के लिए टी20 में 40 मैच खेले हैं, जिसमें 49.29 की औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट से 1183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी निकले हैं।

मैच : 40
पारियाँ : 37
रन : 1183
औसत : 49.29
स्ट्राइक रेट : 144.09
अर्धशतक : 6
शतक : 2

तिलक वर्मा का 2026 में प्रदर्शन

तिलक वर्मा ने साल 2026 में 5 मैच खेले हैं जिनकी 5 पारियों में 21.4 की औसत और 118.88 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला हैं और उनका बेस्ट स्कोर 31 रन रहा हैं।

मैच: 5

पारियां: 5

नाबाद: 0

रन: 107

बेस्ट स्कोर: 31

शतक: 0

अर्धशतक: 0

औसत: 21.4

स्ट्राइक रेट: 118.88

टॉप आर्डर से लेकर मिडल आर्डर तक खेल चुके हैं संजू

संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में हर पोजीशन पर बल्लेबाजी की है। लेकिन उनका बेस्ट प्रदर्शन ओपनिंग करते हुए आया है। पिछले साल जब उन्होंने ओपनिंग करनी शुरू की थी, तब वो हर जगह लगातार रन बना रहे थे। लेकिन जब से उनको इस साल लोअर ऑर्डर में शिफ्ट किया गया, तब से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

संजू ने बतौर ओपनर दो लगातार सेंचुरी भी लगाई थीं। लेकिन उसके बाद उनको सीमित मौके मिले। सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में 57 मैच खेले हैं, जिसमें 25.80 की औसत से 1032 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।

2026 में संजू का प्रदर्शन

संजू सैमसन ने साल 2026 में 6 मैच खेले हैं, जिनकी 6 पारियों में 11.33 की औसत और 161.9 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है और उनका बेस्ट स्कोर 42 रन रहा हैं।

मैच: 6

पारियां: 6

नाबाद: 0

रन: 68

बेस्ट स्कोर: 42

शतक: 0

अर्धशतक: 0

औसत: 11.33

स्ट्राइक रेट: 162

ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं दोनों खिलाड़ी

तिलक वर्मा और संजू सैमसन दोनों के लिए ही यह साल अब तक कुछ ख़ास नहीं गया हैं। दोनों की फॉर्म काफी ख़राब रही हैं और वो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

हालाँकि कप्तान ने पिछले मैच में भी तिलक को बैक किया था और आगे भी वो उन्हीं को बैक कर सकते हैं। भले ही संजू के अब तक रन न आये हो लेकिन पिछले मैच में उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। इसलिए मैनेजमेंट उनको आजमा सकती हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version