Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज सोमवार, 9 फरवरी को 9वां मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं आज यह ग्रुप-D का दूसरा मुकाबला होगा। जबकि इस बार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की कप्तानी एडेन मार्करम के हाथों में होगी। तभी तो आज इस मैच को जीतकर यह टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

जबकि दूसरी तरफ कनाडा क्रिकेट टीम अपने कप्तान दिलप्रीत बाजवा के नेतृत्व में एक बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरना चाहेगी। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच ही होने वाला है। इससे पहले आइए इस मैच का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

ऐसी हो सकती है आज दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन :-

आज इस मैच में दक्षिण क्रिकेट टीम को अपने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। उनके अलावा कप्तान मार्करम भी दमदार पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती देना चाहेंगे। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर पर आज एक बार फिर से मध्य क्रम की जिम्मेदारी रहेगी। जबकि गेंदबाजी की कमान कगिसो रबाडा और मार्को यानसन के हाथों में ही रहने वाली है।

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कार्बिन बॉश, मार्को यानसेन, लूंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, केशव महाराज।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है कनाडा की टीम :-

कनाडा क्रिकेट टीम को अपने कप्तान बाजवा और उनके सलामी साझेदार युवराज सामरा की जोड़ी से एक बार फिर से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी। इसके बाद नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन और श्रेयस मोव्वा अपने प्रदर्शन से टीम के मध्य क्रम को मजबूती देना चाहेंगे। जबकि गेंदबाजी में साद बिन जफर और कलीम सना पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Canada cricket team
Canada cricket team

कनाडा की संभावित एकादश : युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर, कलीम सना।

कैसी रहने वाली है आज अहमदाबाद की पिच :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 9 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। तभी तो आज सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं आज सभी की नजरें :-

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डिकॉक ने पिछले 9 मैचों में खेलते हुए 193.52 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज मार्करम ने 7 मैचों में 213 रन बनाए हैं। इसके अलावा कनाडा की तरफ से युवराज ने पिछले 10 मैचों में खेलते हुए 334 रन बनाए हैं।

Quinton de Kock
Quinton de Kock

जबकि ठाकेर ने भी 9 मैचों 171 रन बनाए हैं। इसकेअलावा गेंदबाजी में कार्बिन बॉश ने 7 मैचों में खेलते हुए 12 विकेट लिए हैं। उनके अलावा कलीम ने भी 8 मैचों में 16 विकेट झटके हैं। तभी तो आज इस मैच में इन सभी पर नजरें रहने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version