टीम इंडिया ने साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप न्यूज़ीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है। इस टूर्नामेंट में बहुत से रिकॉर्ड देखने को मिले और सभी मैच काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग भी थे। कई हाई स्कोरिंग रन फेस्ट हुए तो कुछ लो स्कोरिंग थ्रिलर्स भी हुए।
इस बार कई टीमों ने 250 रन बनाए। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट स्कोर किसका है और कितनी बार 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप के टॉप 7 में से 6 हाईएस्ट स्कोर बने इसी साल
टी20 वर्ल्ड कप में इस बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक 7 टॉप हाईएस्ट स्कोर जो हैं, उनमें से 6 सिर्फ इसी टूर्नामेंट में देखने को मिले हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का रिकॉर्ड अभी भी है अटूट
टी20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ खेले गए मैच में 260 रन बनाए थे। तब से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट को शुरू हुए 19 साल हो गए हैं और इस दौरान 363 मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन अभी भी यह रिकॉर्ड लंकाई टीम के नाम पर है।
भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ने के पास कई बार पहुंची है, लेकिन वह उसे तोड़ने में सफल नहीं हुई है। वह इसी टूर्नामेंट में 3 बार श्रीलंका के हाईएस्ट स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने के पास आई है।
टीम इंडिया ने बनाया 2026 में हाईएस्ट टोटल
टीम इंडिया ने इस साल ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा तिलक ने भी 16 गेंदों में 44 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने ज़िम्बाब्वे के सामने 256 रन बनाए थे और इसके जवाब में ज़िम्बाब्वे 187 रन बनाने में सफल हुई थी।
टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल
- श्रीलंका– 260/6 बनाम केन्या
- इंडिया– 256/4 बनाम ज़िम्बाब्वे
- इंडिया– 255/5 बनाम न्यूज़ीलैंड
- वेस्टइंडीज– 254/6 बनाम ज़िम्बाब्वे
- इंडिया– 253/7 बनाम इंग्लैंड
- इंग्लैंड– 246/7 बनाम इंडिया
- आयरलैंड– 235/5 बनाम ओमान

