Saturday, February 7

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। वहीं पिछली बार इस आईसीसी के मेगा टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट टीम ने जीतकर अपने नाम किया था। इसके अलावा टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले सभी क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं।

इसके चलते हुए तब टी-20 विश्व कप 2024 में कई गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख भी पलटते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा आइए ऐसे में आगामी टूर्नामेंट से पहले यह भी जान लेते हैं कि तब किन गेंदबाजों ने खेलते हुए अपनी घातक गेंदबाजी से टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी थी।

1. फजलहक फारूकी : 17 विकेट :-

इस सूची में पहले पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने पिछले सीजन में 8 मैचों में खेलते हुए 9.41 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 17 विकेट लिए थे। जबकि उस दौरान खेलते हुए उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था।

Fazalhaq Farooqi
Fazalhaq Farooqi

इसके चलते हुए वह किसी एक संस्करण में अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे। उस सीजन में उन्होंने युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में 9 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। वहीं उस सीजन में उन्होंने पावरप्ले के दौरान खासी सफलता प्राप्त की थी।

2. अर्शदीप सिंह : 17 विकेट :-

इस सूची में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है। क्यूंकि उस सीजन में उन्होंने 8 पारियों में खेलते हुए 12.64 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7.16 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट लिए थे।

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

इसके चलते हुए उन्होंने पिछले सीजन में नई गेंद से विकेट लेने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी काफी शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं उस दौरान उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। इसके अलावा उन्होंने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले मैच में अपने 4 ओवर के दौरान 20 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे।

3. जसप्रीत बुमराह : 15 विकेट :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। इसके चलते हुए साल 2024 के टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया की सफलता में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई थी। क्यूंकि उस सीजन में विपक्षी बल्लेबाज उनके सामने रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

वहीं पिछले सीजन में उन्होंने 8 पारियों में खेलते हुए 8.26 की काफी शानदार गेंदबाजी औसत से 15 विकेट लिए थे। जबकि उस सीजन में उन्होंने 5 से भी कम (4.17) की इकॉनमी रेट से रन दिए थे। इसके अलावा उनका साल 2024 के विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा था। इसके चलते हुए उनको उस सीजन में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था।

4. एनरिक नोर्खिया : 15 विकेट :-

इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया का नाम आता है। इसके अलावा वह अपनी तेज गति के लिए भी काफी मशहूर हैं। तब उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए 13.40 की गेंदबाजी औसत और 5.74 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट चटकाए थे। जबकि उस सीजन में उन्होंने 1 पारी में 4 विकेट भी चटकाए थे।

Anrich Nortje
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने फाइनल मैच में खेलते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में 26 रन देते हुए 2 विकेट भी लिए थे। तब उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 15.00 की गेंदबाजी औसत और 6.29 की इकॉनमी रेट के साथ 13 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version