T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। वहीं पिछली बार इस आईसीसी के मेगा टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट टीम ने जीतकर अपने नाम किया था। जबकि साल 2007 के बाद भारतीय टीम के लिए यह पहला मौका था जब उन्होंने इस टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता है। तब इस टूर्नामेंट के दौरान कई बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया था। आइए अब ऐसे में इस आगामी विश्व कप से पहले साल 2024 के संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. रहमानुल्लाह गुरबाज :-
इस सूची में पहले स्थान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम आता है। क्यूंकि वह साल 2024 के संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इसके चलते हुए ही तब उनकी उनकी टीम पहली बार किसी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

वहीं उस संस्करण में उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में खेलते हुए 35.12 की बल्लेबाजी औसत और 124.33 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए थे। इसके अलावा तब उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे। जबकि उस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन का रहा था। वहीं उस संस्करण में वह 2 बार खाता खोले बिना भी आउट हुए थे।
2. रोहित शर्मा :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि साल 20024 के विश्व कप में उनका बल्ला जमकर बोला था। वहीं उस सत्र में उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर भी तय किया था। इसके अलावा वह साल 2024 के विश्व कप में एक अलग ही ले में नजर आए थे।

क्यूंकि तब वह अपनी पहली ही गेंद से बड़े-बड़े शॉट्स लगाने लगे थे। उस संस्करण में उन्होंने 8 पारियों में खेलते हुए 36.71 की बल्लेबाजी औसत और 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए थे। तब उनके बल्ले से हमें 3 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस टूर्नामेंट में तब उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन का रहा था।
3. ट्रेविस हेड :-
इस सूची में तसीर पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है। वहीं उस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन तब उनके विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।

उस सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे थे। तब उन्होंने 7 मैच की 7 पारियों में खेलते हुए 42.50 की बल्लेबाजी औसत और 158.38 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 255 रन बनाए थे। जबकि उस समय उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए थे। उस संस्करण में उनका सर्वोच्च स्कोर 76 रन का रहा था।
4. क्विंटन डिकॉक :-
इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम आता है। वहीं उस सीजन में भले ही दक्षिण अफ्रीका की टीम फाइनल मैच हार गई थी, लेकिन उनके बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।

जबकि उस सीजन में वह बसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर रहे थे। तब उस संस्करण में उन्होंने 9 मैच की 9 पारियों में 27 की बल्लेबाजी औसत और 146.06 की स्ट्राइक रेट से 243 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से हमें 2 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। वहीं उस सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 76 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






