टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का स्कोर खड़ा किया।
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। भारतीय टीम की ओपनर अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में खराब फॉर्म में चल रहे थे लेकिन टीम मैनेजमेंट और कप्तान लगातार उन्हें बैक कर रहे थे। इस मैच में वो उस भरोसे पर खरे भी उतरे।
फाइनल में अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक
अभिषेक ने शुरुआती कुछ गेंदों में थोड़ा संभलकर खेला लेकिन उसके बाद उन्होंने आक्रामक रवैया दिखाना शुरू किया। टीम इंडिया ने शुरुआती 2 ओवरों में 12 रन बनाए और उसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। अभिषेक ने इस मैच में प्लेइंग 11 में आए जैकब डफी के ओवर में रन बटोरे और उसके बाद संजू ने भी अपने हाथ खेले।
दोनों ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी की और इसी दौरान अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा कर दिया। पावरप्ले में भारतीय टीम ने 92 रन बनाए।
संजू ने एक बार फिर खेली धमाकेदार पारी
अभिषेक अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए लेकिन उसके बाद ईशान ने रन रेट को कम नहीं होने दिया। उन्होंने और संजू ने मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और इसी बीच सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ दिया।
यहीं नहीं संजू टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
नीशम के ओवर में 3 विकेट ने चेंज किया मोमेंटम
संजू अर्द्धशतक के बाद भी नहीं रुके और उसके बाद उन्होंने फर्गुसन के 1 ओवर में 3 छक्के जड़ दिए और वो एक बार फिर से अपने शतक की ओर बढ़ते हुए दिख रहे थे। लेकिन वो फिर से 89 रन पर आउट हुए जितने उन्होंने सेमीफाइनल में बनाई थे।
ईशान ने भी इस टूर्नामेंट में एक और पचास पूरा किया लेकिन जेम्स नीशम के 16वें ओवर में टीम इंडिया ने एक के बाद 3 विकेट खो दिए। पहले संजू, फिर ईशान और आखिर में कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना ही आउट हो गए।
न्यूजीलैंड ने किया कमबैक
हार्दिक और तिलक ने कुछ देर तो विकेट बचाकर खेला लेकिन उसके बाद वो फायर मोड में आ गए। लेकिन आखिरी में न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने अपने प्लान में बदलाव किए और वो लगातार स्लोअर और कटर्स फेंक रहे थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला। गेंदें पिच पर रुककर भी आ रही थी जिसकी वजह से बड़े शॉट खेलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
हार्दिक भी 19वें ओवर में आउट हो गए और शिवम तिलक ने मिलकर अंत में कुछ बड़ी हिट्स लगाकर टीम इंडिया को 255 के स्कोर तक पहुंचाया। दुबे को जिस काम के लिए टीम में लिया गया था वो उन्होंने बखूबी करके दिखाया। अंत में उन्होंने 8 गेंदों में 26 रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें







