Saturday, February 21

T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज में कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान के नाम रहे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखाई दिया। कई मुकाबलों में बड़े स्कोर बने और लंबे समय बाद इस टूर्नामेंट में दो शतक भी देखने को मिले।

कुछ बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाकर अपनी टीम को सुपर 8 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आइए जानते हैं ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

ये हैं T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

5. ईशान किशन (Ishan Kishan) – 176 रन

भारतीय ओपनर ईशान किशन ने टीम में वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया और जल्दी ही अपनी लय हासिल कर ली। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाया।

नामिबिया के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों पर 61 रनों की तेज पारी खेली थी, जिसमें चौके और छक्के भी शामिल रहे। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए और मैच का रुख बदल दिया। चार पारियों में 176 रन बनाकर उन्होंने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

4. एडेन मार्करम (Aiden Markram) – 178 रन

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टीम के लिए फ्रंट से लीड करते हुए लगातार रन बनाए। उन्होंने खुद को ओपनिंग में प्रमोट किया और इस फैसले का फायदा टीम को मिला।

कनाडा के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों पर 59 रनों की तेज पारी खेली थी, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। चार मैचों में 178 रन बनाकर उन्होंने टीम को बिना हार के सुपर 8 तक पहुंचाया।

3. कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) – 182 रन

श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दिलाई। उनकी बल्लेबाजी में संतुलन और स्थिरता साफ दिखाई दी।

उन्होंने आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाए। उन्होंने चार पारियों में 182 रन बनाकर टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती दी और बड़े मैचों में जिम्मेदारी संभाली।

2. पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) – 199 रन

पाथुम निसांका ने ग्रुप स्टेज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के लिए कई मैचों में मैच विनिंग प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका शतक टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में से एक रहा।

उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन की बड़ी पारी खेली थी, जिसमें कई शानदार शॉट्स शामिल रहे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 41 गेंदों पर 62 रन बनाकर उन्होंने अपनी फॉर्म बरकरार रखी। चार मैचों में 199 रन के साथ वह सूची में दूसरे स्थान पर रहे।

1. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) – 220 रन

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ग्रुप स्टेज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने लगभग हर मैच में टीम को मजबूत शुरुआत दी और एक छोर संभाले रखा।

उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 31 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि USA के खिलाफ 41 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें चौके और छक्के भी शामिल रहे। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

फरहान चार पारियों में 220 रन बनाकर ग्रुप स्टेज में 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज बने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अब सुपर 8 में इन बल्लेबाजों से और बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, क्योंकि अब हर मैच नॉकआउट जैसा होने वाला है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version