Sunday, February 1

ICC ने T20 World Cup 2026 में ग्रुप स्टेज के लिए 24 अंपायर और 6 मैच रेफरी की घोषणा कर दी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज के लिए मैच अधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और इसमें दुनिया भर के अनुभवी अंपायर और रेफरी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। ग्रुप स्टेज के लिए कुल 24 ऑन फील्ड अंपायर और 6 मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं।

ICC ने साफ किया है कि सुपर 8 और नॉकआउट मुकाबलों के लिए अधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

ओपनिंग मैच में कौन संभालेगा जिम्मेदारी

T20 World Cup 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में कुमार धर्मसेना और वेन नाइट्स ऑन फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। यह मुकाबला कोलंबो के सिहंलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा।

बता दें कि, यह वेन नाइट्स का पहला ICC पुरुष T20 World Cup होगा, जबकि कुमार धर्मसेना पहले ही कई बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। धर्मसेना 1996 की वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अब तक T20 World Cup में 37 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। उन्होंने 2016 और 2022 के फाइनल मुकाबलों में भी जिम्मेदारी निभाई थी।

अहम मैचों के लिए अनुभवी अंपायर

ग्रुप स्टेज के पहले दिन कोलकाता में स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में नितिन मेनन और सैम नोगाजस्की ऑन फील्ड अंपायर होंगे। मेनन 2024 के T20 World Cup सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं, जबकि नोगाजस्की ने पिछले संस्करण में चार ग्रुप मुकाबलों में यह जिम्मेदारी निभाई थी।

इसके अलावा, 7 फरवरी को मुंबई में भारत और अमेरिका के बीच मुकाबले में पॉल राइफेल और रॉड टकर अंपायर होंगे। टकर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने वाले अधिकारियों में शामिल हैं और वह इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना 50वां मैच पूरा करेंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले कुमार धर्मसेना और रिचर्ड इलिंगवर्थ करेंगे अंपायरिंग

ग्रुप स्टेज के सबसे बड़े मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में कुमार धर्मसेना और रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा और ICC ने इस हाई प्रोफाइल मुकाबले के लिए बेहद अनुभवी अधिकारियों को चुना है।

गौरतलब हो कि, इलिंगवर्थ 2024 के T20 World Cup फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं और वह ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड जैसे अहम मुकाबलों में भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैच रेफरी और अंपायरों की पूरी सूची

T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने कुल 6 मैच रेफरी नियुक्त किए हैं। इनमें डीन कॉस्कर, डेविड गिल्बर्ट, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ शामिल हैं। ये सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय से अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं और बड़े टूर्नामेंट का अनुभव रखते हैं।

वहीं, अंपायरों की पूरी सूची काफी लंबी और अनुभवी है, जिसमें कुल 24 लोग शामिल हैं। इसमें रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, वेन नाइट्स, डोनोवन कोच, जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगाजस्की, के एन ए पद्मनाभन, अल्लाहुद्दीन पालेकर, अहसान रजा, लेस्ली रीफर, पॉल राइफेल, लैंगटन रुसेरे, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, गाजी सोहेल, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, रविंद्र विमलासिरी और आसिफ याकूब शामिल हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version