Tuesday, June 16

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दुनिया की 20 टीमें अपने मजबूत स्क्वॉड के साथ खिताब की दौड़ में उतरने के लिए तैयार हैं।

टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है और इसका फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में पहले लीग स्टेज होगा और उसके बाद सुपर 8 राउंड खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मल्टीनेशन इवेंट इंडिया और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली सभी टीमों, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी जानकरी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम लिस्ट?

T20 World Cup 2026 Teams List Groups and Tournament Format
T20 World Cup 2026 Teams List Groups and Tournament Format

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनको 4 ग्रुप में बांटा गया हैं। सभी ग्रुप में 5-5 टीमों को रखा गया हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में ये टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें इंडिया, नामीबिया, नीदरलैंड्स, यूएसए, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, ओमान, ज़िम्बाब्वे, श्रीलंका, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, इटली, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, यूएई, न्यूज़ीलैंड, कनाडा शामिल हैं।

टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया हैं। इसमें लीग स्टेज ग्रुप में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मैच खेले जायेंगे। उसके बाद सभी ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

सुपर 8 में भी 2 ग्रुप बनेंगे और उसमें भी जो टीमें टॉप 2 में रहेंगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और उसमें जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

ग्रुप ए – इंडिया, नामीबिया, नीदरलैंड्स, यूएसए, पाकिस्तान

ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, ओमान, ज़िम्बाब्वे, श्रीलंका, आयरलैंड

ग्रुप सी – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, इटली

ग्रुप डी – अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, यूएई, न्यूज़ीलैंड, कनाडा

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version