Saturday, June 20

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 के सीजन की शुरुआत इस बार 7 फरवरी से हो रही है। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में 2 भारतीय खिलाड़ी ही ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीत चुके हैं। इसके चलते हुए अभी तक भारतीय दिग्गज बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली ही 2 बार बार ऐसा करने वाले खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

लेकिन किंग कोहली साल 2014 और 2016 के टूर्नामेंट में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने थे। लेकिन तब वह इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत पाए थे। आइए इस बीच अब विश्व के उन खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जिन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के साथ-साथ ही खिताब भी जीतने में सफलता पाई थी।

1. केविन पीटरसन : साल 2010 :-

इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन का नाम आता है। इसके अलावा यह टीम पहली बार साल 2010 में टूर्नामेंट की विजेता भी बनी थी। उस समय पॉल कोलिंगवुड की कप्तानी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में 7 विकेट से ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर यह खिताब जीता था।

Kevin Pietersen
Kevin Pietersen

वहीं उस संस्करण में तब केविन पीटरसन का बल्ला खूब चला था। उस समय उन्होंने कुल 6 पारियों में खेलते हुए 62.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 137.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 248 रन बनाए थे। जबकि उस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 73 रन का रहा था। इसके अलावा तब उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए थे।

2. डेविड वार्नर : साल 2021 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आता है। तब उन्होंने साल 2021 के टी-20 विश्व कप में 7 मैच की 7 पारियों में खेलते हुए 146.70 की स्ट्राइक रेट और 48.16 की बल्लेबाजी औसत से 289 रन बनाए थे। वहीं उस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे।

David Warner
David Warner

जबकि उस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 89 रन का रहा था। इसके अलावा उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 38 गेंदों में 53 रन बनाए थे। इसके चलते हुए तब इस खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कीवी टीम को 8 विकेट से हराया था।

3. सैम कर्रन : साल 2022 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2022 के टी-20 विश्व कप में 6 मैचों में खेलते हुए 11.38 की काफी शानदार गेंदबाजी औसत और 6.52 की अच्छी इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए उनको बाद में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था।

Sam Curran
Sam Curran

इसके अलावा वह तब टी-20 विश्व कप के किसी एक संस्करण में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। उस समय उन्होंने इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में केवल 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए तब उस संस्करण के फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से हराया था।

4. जसप्रीत बुमराह : साल 2024:-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि वह साल 2024 के टी-20 विश्व कप में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। तब इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैच में खेलते हुए 8.26 की शानदार गेंदबाजी औसत और 4.17 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

जबकि उस टूर्नामेंट में उनसे सबसे ज्यादा विकेट संयुक्त रूप से फजलहक फारूकी (17) और अर्शदीप सिंह (17) ने लिए थे। इसके अलावा साल 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराते हुए अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version