Tuesday, March 10

टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 89 रनों की पारी खेलते हुए भारत को एक और खिताब जीताने के करीब ले आए है। यह का टूर्नामेंट के फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी पारियों में से एक हैं। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किन खिलाड़ियों ने सबसे बड़ी पारी खेली हैं।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई टॉप 5 सबसे बड़ी पारियां

5. मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) – 77 रन

ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान टी20 कप्तान मिचेल मार्श इस टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही फाइनल खेला है और उसी में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

मिचेल ने साल 2021 में दुबई में हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस मैच में 50 गेंदों में 154 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 77 रन बनाए थे।

4. मार्लोन सैमुअल्स (Marlon Samuels) – 78 रन

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। वो फाइनल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। क्योंकि, जब भी बड़े मैच में रन बनाने की बारी आती हैं वो हमेशा अपनी टीम के लिए खड़े रहते हैं।

सैमुअल्स ने 2012 में श्रीलंका में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी। मार्लोन ने 139 के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की पारी खेली थी जिसके चलते वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल हुई थी और अपना पहला खिताब भी जीता था।

3. केन विलियम्सन (Kane Williamson) – 85 रन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन भी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। नॉकआउट मैचों में वे हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो वे और भी ज्यादा खतरनाक फॉर्म में आ जाते हैं।

साल 2021 में यूएई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ अर्धशतक जड़ा था, बल्कि इसके चलते ही कीवी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल हुई थी। विलियम्सन ने 48 गेंदों में 177.08 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए थे।

2. मार्लोन सैमुअल्स (Marlon Samuels) – 85* रन

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स ने अपने करियर में दो बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है और दोनों बार वो हाईएस्ट रन स्कोरर रहे हैं।

साल 2016 में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेले गए मैच में मार्लोन ने 128 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 85 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को दूसरा खिताब जिताने में मदद की थी।

1. संजू सैमसन (Sanju Samson) – 89 रन

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन अभिषेक की खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम में मौका दिया गया। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन, उसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में फिर से एक धमाकेदार पारी खेल डाली।

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version