टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है और इस बार भारतीय टीम ने घर में खिताब जीतते हुए इतिहास रच दिया है। वो ऐसा करने वाली पहली टीम भी बन गई है। इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में खास रहा है। क्योंकि एसोसिएट और लोअर रैंक टीमों ने काफी टक्कर दी थी।
टी20 वर्ल्ड कप में हाई स्कोरिंग एनकाउंटर और लो स्कोरिंग थ्रिलर भी देखने को मिले। खिलाड़ियों ने छक्कों की बरसात करके फैंस को एंटरटेन भी किया था। तो चलिए जानते हैं कि अब तक खेले गए हर टूर्नामेंट में कितने छक्के लगे हैं।
हर टी20 वर्ल्ड कप में लगाए गए छक्के
टी20 वर्ल्ड कप, 2007 (साउथ अफ्रीका) – 265 छक्के
साल 2007 में टी20 क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खेल के प्रति दिलचस्पी ले सकें। कम समय में उन्हें वो मजा और रोमांच दिया जा सके जो उन्हें टेस्ट या फिर वनडे में मिलता तो है लेकिन उसके लिए बहुत समय लगता है।
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया गया था। साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था जिनके बीच 27 मुकाबले खेले गए थे जिसमें 152 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और उन्होंने 265 छक्के जड़े थे।
टी20 वर्ल्ड कप, 2009 (इंग्लैंड) – 166 छक्के
2009 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स में किया गया था। इस बार भी टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 27 मैच खेले गए थे। जिसमें, 158 प्लेयर्स खेले थे और 166 छक्के लगाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप, 2010 (वेस्टइंडीज) – 278 छक्के
टी20 वर्ल्ड कप 2010 वेस्टइंडीज में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें खेल रही थीं। टूर्नामेंट में 27 मैच खेले गए जिसमें 161 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया और 278 सिक्स जड़े थे।
टी20 वर्ल्ड कप, 2012 (श्रीलंका) – 223 छक्के
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन एशिया में किया गया था। श्रीलंका में हुए इस टूर्नामेंट में 27 मैचों में 157 खिलाड़ी खेले थे जिन्होंने कुल 223 छक्के लगाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप, 2014 (बांग्लादेश) – 300 छक्के
2014 में फिर से टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन एशिया में हुआ था। इस बार बांग्लादेश में खेले गए टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाई गई थी। उन्हें 12 से बढ़ाकर 16 कर दिया गया था।
टी20 वर्ल्ड कप में 35 मैच खेले गए थे जिसमें 209 प्लेयर्स ने 543 पारियां खेली थीं और उस दौरान वो 300 सिक्स मारने में सफल हुए थे।
टी20 वर्ल्ड कप, 2016 (इंडिया) – 314 छक्के
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में खेला गया था। हालांकि इस बार टीमों की संख्या में कमी आई थी। इस बार भी 16 टीमें हिस्सा ले रही थीं।
टूर्नामेंट में 35 मैच खेले गए थे जिसमें 214 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की और इस दौरान उनके बल्ले से 314 सिक्स निकले थे।
टी20 वर्ल्ड कप, 2021 (युएई) – 405 छक्के
2021 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं होना था लेकिन कोविड के चलते इसे आगे बढ़ाया गया। पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट को आयोजित किया जाना था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने देश में इंटरनेशनल ट्रेवल के लिए सभी बॉर्डर बंद कर दिए थे जिसके चलते यह इवेंट इंडिया को दे दिया गया।
भारत में भी कोविड के चलते यह टूर्नामेंट हो पाना संभव नहीं था इसलिए इसे यूएई ले जाया गया। जहाँ सुपर 12 फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला गया। 45 मैचों में 211 खिलाड़ियों ने खेला और उस दौरान 405 छक्के जड़े।
टी20 वर्ल्ड कप, 2022 (ऑस्ट्रेलिया) – 331 छक्के
2022 का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया। इस बार के टूर्नामेंट में कुछ मैच बारिश की वजह से धुल गए लेकिन 42 मैचों में 216 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए 331 छक्के लगाए।
टी20 वर्ल्ड कप, 2024 (वेस्टइंडीज) – 517 छक्के
क्रिकेट को और ज्यादा ग्लोबली ले जाने के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में किया गया। यूएसए में मुकाबले कराने का सिर्फ एक उद्देश्य था कि इसे और ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले 52 मैचों में 217 खिलाड़ियों ने खेला था और उन्होंने 517 सिक्स जड़े थे।
टी20 वर्ल्ड कप, 2026 (इंडिया) – 780 छक्के
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया गया। यह अब तक का सबसे सफल टूर्नामेंट रहा है। क्योंकि, इस बार न सिर्फ टीमों की संख्या बढ़ाई गई थी बल्कि मुकाबले भी काफी अच्छे देखने को मिले थे।
इस टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही थीं। जिनके बीच 54 मैच खेले गए और उसमें 281 खिलाड़ियों ने 876 पारियों में बल्लेबाजी की और इस दौरान 780 छक्के लगाए।

