T20 World Cup history: इस समय टी-20 विश्व कप 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुछ ऐसे मैच भी हुए हैं जहां पर टीमों को काफी छोटे स्कोर पर ऑलआउट होना पड़ा था। तब उनके ये रिकॉर्ड केवल शर्मनाक आंकड़े नहीं बल्कि घातक गेंदबाजी और दबाव भरे मैचों की मिसाल बने थे। तब खेल के इस बड़े मंच पर बल्लेबाज़ पूरी तरह फेल हो गए थे। जबकि गेंदबाजों ने इतिहास रचा था। आइए अब ऐसे में टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे छोटे टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. युगांडा और नीदरलैंड : 39 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर युगांडा क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि साल 2024 के विश्व कप में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम युगांडा की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाने में कामयाब रही थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में युगांडा की टीम केवल 39 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

इसके चलते हुए तब उनको 134 रन से करारी हार मिली थी। इसके अलावा साल 2024 में ही एक अन्य मैच में श्रीलंका की टीम के खिलाफ नीदरलैंड की टीम केवल 10.3 ओवर में 39 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब उस लक्ष्य को श्रीलंका की टीम ने केवल 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
2. युगांडा क्रिकेट टीम : 40 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भी युगांडा क्रिकेट टीम का ही नाम आता है। इसके चलते हुए साल 2024 के विश्व कप में यह टीम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 40 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब उस मैच में कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी ने 4 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

इसके अलावा उन्होंने उस पारी में 1 मेडन ओवर भी डाला था। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र को 2-2 विकेट मिली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम ने केवल 5.2 ओवर में 1 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को आसान के साथ हासिल कर लिया था।
3. नीदरलैंड क्रिकेट टीम : 44 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान नीदरलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि साल 2021 के विश्व कप का 12वां मैच नीदरलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। तब उस मैच में टी-20 विश्व कप के इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्कोर बना था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम केवल 10 ओवर में सिर्फ 44 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

तब उस मैच में श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा और महेश तीक्षाना ने 3-3 विकेट लिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने केवल 7.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। उस मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से जीत मिली थी।
4. ओमान क्रिकेट टीम : 47 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर ओमान क्रिकेट टीम का नाम आता है। वहीं साल 2024 के विश्व कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए ओमान की टीम 13.2 ओवर में ही केवल 47 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी थी।

तब इस मैच में इंग्लैंड की टीम के लिए गेंदबाज आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के खाते में 3-3 विकेट आए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने केवल 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







