Saturday, February 7

टी20 वर्ल्ड 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होने वाली हैं। यह टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना हैं। मल्टीनेशन इवेंट के लिए सभी टीमें काफी जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई हैं।

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उनका लक्ष्य घर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने को होगा। इस मल्टीनेशन इवेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप टी20 वर्ल्ड कप 2026 को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप कब से कब तक खेला जाएगा?

Where And How To Watch ICC T20 World Cup 2026 Live For Free
Where And How To Watch ICC T20 World Cup 2026 Live For Free

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जायेगा। इस बार के सभी मुकाबले श्रीलंका और इंडिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के मैच कहाँ खेले जायेंगे?

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना हैं। इस बार टूर्नामेंट 7 शहरों में खेला जाना हैं। जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकता, पल्लेकेले और कोलोंबो शामिल हैं।

कोलोंबो- सिंहली स्पोर्ट्स क्लब

पल्लेकेले- पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दिल्ली- अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम

मुंबई- वानखेड़े स्टेडियम

कोलकाता- ईडन गार्डन्स

चेन्नई- एमए चिदंबरम स्टेडियम

अहमदाबाद- नरेंद्र मोदी स्टेडियम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच का फॉर्मेट?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले भारतीय समयानुसार 3 टाइम फॉर्मेट में खेले जाने हैं। कुछ मुकाबले दोपहर 11:00, 3:00 और शाम 7:00 बजे शुरू होंगे।

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

टीवी- स्टार स्पोर्ट्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

टी20 वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार

टी20 वर्ल्ड कप फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी टी20 वर्ल्ड कप का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version