Sunday, February 22

टी20 वर्ल्ड 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को हुई थी। यह टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा हैं। अब तक इस मल्टी नेशन इवेंट में काफी रोमांचक मैच देखने को मिले हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले ख़त्म हो चुके हैं और सुपर 8 मैचों की शुरूआत हो गई हैं। भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हो?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच का फॉर्मेट?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय टीम जीत के अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी।

भारत में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

टीवी– स्टार स्पोर्ट्स

इंडिया क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ़्रीका क्रिकेट टीम का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग– जिओहॉटस्टार

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

टीम इंडिया स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

साउथ अफ्रीका स्क्वाड

एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version