T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 22 फरवरी को सुपर-8 का दूसरा मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप C से 4 में से 3 मैच जीतकर कुल 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया था। जबकि श्रीलंका की टीम ने भी ग्रुप B से 4 में से 3 मैच जीतकर कुल 6 अंकों के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की है। लेकिन आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।
इंग्लैंड टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
इन दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट अभी तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से कुल 5 मैचों में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है। जबकि इस बीच केवल एक मैच में ही श्रीलंका ने जीत हासिल की है।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम के खिलाफ इंग्लैंड का सब्स्र बड़ा स्कोर 190 रन का और सबसे छोटा स्कोर 132 रन का रहा है। जबकि दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम का इंग्लैंड के खिलाफ सब्स्र बड़ा स्कोर 189 रन का और छोटा स्कोर 128 रन का रहा है। लेकिन आज इन दोनों टीमों के बीच एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है इंग्लैंड की टीम :-
अपने पिछले मैच में इंग्लैंड की टीम को इटली की टीम के खिलाफ खेलते हुए 24 रनों से जीत मिली थी। तब उस मैच में विल जैक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने शानदार बॉलिंग की थी। वहीं आज इस मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की आस रहेगी।

इंग्लैंड की संभावित एकादश : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और राशिद खान।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है श्रीलंका की टीम :-
अपने पिछले मैच में श्रीलंका की टीम को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने एक बाद फिर से शानदार पारी खेली थी। तब उन्होंने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में उनकी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही थी। वहीं आज इस मैच में यह टीम अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को बेहतर करना चाहेगी।

श्रीलंका की संभावित एकादश : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशन हेमंथा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा और दिलशान मधुशंका।
ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-
पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है।

जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।
कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-
श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 22 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर हल्की बारिश होने की संभावना है। तभी तो आज के इस मैच में बारिश अपना खलल जरूर डाल सकती है।
कब और कहां देखें आप यह मैच :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







