Thursday, February 26

टी20 वर्ल्ड 2026 में ग्रुप स्टेज में बिना एक भी मैच हारे सुपर 8 में जगह बनाने वाली साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में ही इंडिया को हराकर सेमीफाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

वेस्टइंडीज ने भी ज़िम्बाब्वे को धूल चटाकर अविजित रहने का रिकॉर्ड बरक़रार रखा हैं। पहली बार दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आमने सामने हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हो?

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच 26 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे और मुकाबला 3:00 बजे शुरू होगा।

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच का फॉर्मेट?

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय टीम जीत के अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी।

भारत में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

टीवी- स्टार स्पोर्ट्स

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ़्रीका क्रिकेट टीम का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

वेस्टइंडीज स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

साउथ अफ्रीका स्क्वाड

एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version