Sunday, February 22

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 स्टेज शुरू हो चूका हैं। सुपर 8 में श्रीलंका का पहला मुकाबला दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होना हैं। यह मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है।

ENG vs SL: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

SL: श्रीलंका की हालिया फॉर्म ठीक ठाक हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 3 जीत दर्ज दर्ज की हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

लास्ट 5 मैच- L. W. W. W. L

ENG: वहीं इंग्लैंड की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। इंग्लैंड ने अपने पिछले 5 मैचों में 4 में जीत हासिल की हैं जबकि 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं।

लास्ट 5 मैच– W. W. L. W. W

क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर काफी स्लोविश विकेट देखने को मिलती है, जिसमें रन बनाना काफी मुश्किल होता हैं।

पल्लेकेले में अब तक 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें 16 बार पहले खेलने वाली और 13 मुकाबलों में चेस करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच– 32

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत– 16

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत– 13

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 168

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 146

हाईएस्ट स्कोर– 263/3 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

लोएस्ट स्कोर- 88/10 न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका

हाईएस्ट टोटल चेज़- 184/2 श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 125/8 न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका

कैसा है पल्लेकेले स्टेडियम में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड

श्रीलंका की टीम ने टी20 में इस ग्राउंड पर अब तक 26 मैच खेले हैं जिसमें 12 में जीत और 11 में हार का सामना करना पड़ा हैं। इसके अलावा 2 मैच टाई और 1 बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं।

मैच– 26

जीत– 12

हार– 11

टाई– 2

नो रिजल्ट– 1

इंग्लैंड की टीम ने टी20 में पल्लेकेले स्टेडियम में 6 मैच खेले हैं जिसमें 4 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

मैच– 6

जीत– 4

हार- 2

ENG vs SL: हेड टू हेड (पिछले 10 मैचों में )

इंग्लैंड- 10

श्रीलंका- 0

रद्द– 0

ENG vs SL: हेड टू हेड (टी20 वर्ल्ड कप में)

इंग्लैंड – 5

श्रीलंका– 1

ENG vs SL: वेदर रिपोर्ट

तापमान– 33.8˚C

ह्यूमिडिटी– 81%

बारिश के चांस– 86%

कौन जीत सकता है यह मैच?

इस मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि मैच में बारिश की बहुत ज्यादा सम्भावना हैं। टीमें डीएसस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी।

पल्लेकेले स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 48% हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 45% हैं।

बैटिंग फर्स्ट जीत– 64%

बैटिंग सेकंड जीत- 36%

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म काफी अच्छी हैं। दोनों टीमें अपने 3-3 मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंची हैं। रिकार्ड्स की बात करें, तो इंग्लैंड की टीम श्रीलंका पर पूरी तरह से हावी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में तो श्रीलंका इंग्लैंड से एक भी मैच नहीं जीत पायी हैं। भले ही मुकाबला श्रीलंका में खेला जा रहा हो लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले हुई सीरीज में भी इंग्लिश टीम ने उन्हें हराया था और इस मुकाबले में भी उन्हें के जीतने के चांस ज्यादा हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version