Wednesday, February 11

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज़ में हो चुकी है। अब तक काफी अच्छे मुकाबले देखने को मिले हैं। एसोसिएट टीमों ने टेस्ट प्लेइंग नेशंस को मैच जीतने में नाकों चने चबाने पड़े हैं। उन्होंने दिखाया है कि उन्हें हल्के में लेने की भूल न की जाए।

टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से अमेरिका का सामना पाकिस्तान से होना है। यूएसए ने टीम इंडिया को भी पहले मैच में पानी पिला दिया था और अगर सूर्यकुमार यादव का कैच न छूटता तो फिर मुकाबला उनके पक्ष में भी जा सकता था। हालाँकि अगले मुकाबले में वे गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। यूएसए का अगला मैच पाकिस्तान से है। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन-सी टीम बाज़ी मार सकती है।

अमेरिका दे सकती है पाकिस्तान को कड़ी टक्कर

Who Will Win In USA Vs Pakistan Match
Who Will Win In USA Vs Pakistan Match

यूएसए की टीम ने भले ही कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा हो, लेकिन वह जिस तरह से खेल रही है, उसे देखकर लगता है कि वह काफी समय से अच्छा कर रही है। अमेरिका ने अपने घर और वेस्टइंडीज में हुए टूर्नामेंट से ही टी20 वर्ल्ड कप में कदम रखा था और पहली ही बार में वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई थी।

पिछली बार उन्होंने पाकिस्तान को भी धूल चटाई थी और इस बार भी वे वैसा ही करना चाहेंगे। लेकिन इस बार राह आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि पाकिस्तान ने पहले मैच में लगभग असंभव से मैच को जीता था।

अच्छी फील्डिंग और सूझबूझ से पाकिस्तान को झटका दे सकती है अमेरिका

नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को छका ही दिया था, लेकिन मैक्स ओ’डाउड ने फहीम अशरफ का कैच छोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने डच टीम के हाथ से मैच छीन लिया।

पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच कोलोंबो के सिंहली स्टेडियम में खेला जाना है। पाक टीम ने अपना पहला मैच भी इसी ग्राउंड पर खेला था, जबकि यूएसए ने अपना पहला मैच इंडिया में खेला था। भले ही पाकिस्तान टेस्ट प्लेइंग नेशन है, लेकिन पहले मैच से यह ज़रूर साफ है कि अगर बेसिक्स को ध्यान में रखकर खेला जाए और फील्डिंग अच्छी की जाए तो उन्हें हराया जा सकता है।

पाकिस्तान जीत सकती है मैच

यूएसए ने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और होस्ट इंडिया को भी मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव का कैच छूटना मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। यूएसए ने इस ग्राउंड पर अब तक कोई मैच नहीं खेला है और उन्हें यहाँ पर प्रैक्टिस का भी ज्यादा समय नहीं मिला है, इसलिए वे टक्कर तो ज़रूर दे सकती है, लेकिन मैच जीतना मुश्किल लग रहा है।

यूएसए की टीम अगर पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर का विकेट जल्दी ले लेती है तो वे मैच में आ सकती हैं, क्योंकि उनका मिडिल ऑर्डर फॉर्म में नहीं है और ऐसे में यह उनके लिए अहम साबित हो सकता है। यूएसए की गेंदबाज़ी तो ठीक है, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी कमजोर है और उसी वजह से उन्हें श्रीलंका में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version