Wednesday, February 25

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। न्यूज़ीलैंड का पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था और उन्हें सिर्फ 1 पॉइंट से ही संतोष करना पड़ा था। जबकि श्रीलंका को पहले मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमें सुपर 8 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में उतरेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती हैं।

NZ vs SL: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

SL: श्रीलंका की टीम की हालिया फॉर्म ठीक टाक ही हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 3 जीत दर्ज दर्ज की हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

लास्ट 5 मैच- L. W. L. W. W

NZ: वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। कीवी टीम ने खेले अपने पिछले 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

लास्ट 5 मैच- W. L. W. W. W

क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर स्लो पिच देखने को मिलती है, जिसमें रन बहुत मुश्किल से बनते हैं। इस ग्राउंड पर कटर्स और स्लोवेर्स बॉल्स को ज्यादा मदद मिलती हैं। वो पिच में होल्ड करती हैं जिससे उनको हिट करना मुश्किल हो जाता हैं।

प्रेमदासा में अब तक 53 मैच खेले गए हैं, जिसमें 26 बार पहले खेलने वाली और 27 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर चेस करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच- 53

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 26

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 27

1st इनिंग एवरेज स्कोर– 151

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 131

हाईएस्ट स्कोर- 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

लोएस्ट स्कोर- 80/10 अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड

हाईएस्ट टोटल चेज़- 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 115/6 साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका

कैसा है आर प्रेमदासा में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड की टीम ने टी20 में इस ग्राउंड पर अब तक 2 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की हैं।

मैच- 3

जीत- 2

हार- 0

नो रिजल्ट- 1

श्रीलंका की टीम ने टी20 में आर प्रेमदासा में 34 मैच खेले हैं जिसमें 9 में जीत और 25 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

मैच- 34

जीत- 9

हार- 25

NZ vs SL: हेड टू हेड (पिछले 10 मैचों में )

न्यूज़ीलैंड- 6

श्रीलंका- 4

NZ vs SL: हेड टू हेड (टी20 वर्ल्ड कप में)

पाकिस्तान– 5

न्यूज़ीलैंड– 2

न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका: वेदर रिपोर्ट

तापमान- 31.4˚C

ह्यूमिडिटी- 61%

बारिश के चांस- 25%

कौन जीत सकता है यह मैच?

इस मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। हालाँकि यहाँ पर टॉस का इतना फर्क नहीं पड़ता हैं। क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते समय और चेस करते समय टीमों ने लगभग बराबर ही मैच जीते हैं।

आर प्रेमदासा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 47% हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 51% हैं।

बैटिंग फर्स्ट जीत- 47%

बैटिंग सेकंड जीत- 51%

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म अच्छी हैं। लंका की टीम भले ही अपने होम ग्राउंड में सभी मैच खेल रही हो लेकिन प्रेमदासा में उनका रिकॉर्ड बहुत ज्यादा ख़राब हैं और कीवी टीम के सामने टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं हैं।

वहीँ मैच जीतने की बात की जाए, तो उसमें न्यूज़ीलैंड के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि उनका रिकॉर्ड श्रीलंका के सामने काफी अच्छा हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version